हरियाणा

सोनीपत, 13 जुलाई। मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कहा कि गुरु अज्ञान रूपी अंधकार को हटाकर जीवन को ज्ञान रूपी प्रकाश से आलोकित करते हैं इसलिए भवसागर पार करवाने वाले गुरु को भगवान का दर्जा दिया गया हैं।

       मुरथल स्थित श्री राम कृष्ण साधना केंद्र में स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज से आशीर्वाद लेने के बाद विभिन्न धर्म स्थलो पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते हुए राजीव जैन ने गुरुओं के चरणों में वंदन किया और आशीर्वाद लिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि गुरु शब्द का संधि विच्छेद किया जाये तो गु का अर्थ हैं अंधकार तथा रू का अर्थ है मिटाने वाला। इसलिए गुरु हमारे जीवन में आये भटकाव को रोककर सद मार्ग पर चलने का संदेश देते हैं।

         राजीव जैन ने कहा कि शास्त्रों के अनुसार गुरु के बिना ज्ञान प्राप्त करना कठिन है, भौतिकवादी युग में गुरु के प्रति आस्था में कमी आई है जिसके परिणाम स्वरुप हमारे जीवन में अशांति, असुरक्षा और मानवीय गुणों का अभाव होता जा रहा है उन्होंने कहा कि जैसे वेद व्यास जी ने एक श्लोकों वाला महाभारत 18 पुराण में एक वेद को चार वेदों में विस्तारित कर समस्त संसार को ज्ञानमय कर दिया था ऐसे ही गुरु हमारी असंख्य गुत्थियों को सुलझाने में मदद करते हैं।

          भाजपा नेता ने कहा कि गुरु वह पारस है जो लोहे रूपी अज्ञानी को भी ज्ञानवान बना देता है। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हम अपने भीतर बैठे गुरु को जगाने का काम करें तभी गुरु पूर्णिमा की सार्थकता हैं। कार्यक्रम में शेषनारायण जी, वेद बांगर, राजेंद्र शर्मा, शिवकुमार शर्मा, लक्ष्मण ठुकराल, राहुल, आत्मा राय, रमेश गोयल, राम कुमार मित्तल ,महेश, ममता शर्मा, नीना ठुकराल, उषा शर्मा समेत काफी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker