उत्तर प्रदेश

द्रौपदी मुर्मू की विजय महिला सशक्तिकरण की जीत : प्रिया अग्रवाल

– भाजपा महिला मोर्चा ने राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की जीत पर बांटी मिठाई

मुरादाबाद, 21 जुलाई । भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मुरादाबाद महानगर ने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू पर हर्ष जताते हुए एक दूसरे को बधाई दी व मुंह मीठा कराया।

मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल ने इस मौके पर कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की जीत महिला सशक्तिकरण की जीत है। आजाद भारत के इतिहास में पहली अनुसूचित जाति की महिला आदिवासी राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी संभालेगी।

भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की महानगर संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति चुनाव जीतना पूरे देश की महिलाओं के लिए गर्व का विषय है। आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हराकर इतिहास रच दिया है। इस मौके पर मंडल प्रभारी मदालसा शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष विजय लक्ष्मी पंडित, कविता गुप्ता नीरज, हेमा खत्री, सुनीता सैनी, ज्योति बंसल, प्रीति कश्यप, रानी सैनी उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker