राष्ट्रीय

 भाजपा सरकार में मिला महिलाओं को सम्मान: स्मृति ईरानी

हमीरपुर, 10 अक्टूबर। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जो महिलाओं को सम्मान देती है। मोदी सरकार ने कश्मीर में धारा 370 हटा कर तिरंगे को सम्मान दिलाया है। केन्द्र सरकार विकास की अनंत यात्रा पर निकल चुकी है।

केन्द्रीय मंत्री बड़सर विधानसभा क्षेत्र के बिझड़ी में नारी को नमन कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने महिलाओं के कल्याणार्थ विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं, ताकि महिलाओं को आदर और सम्मान दिया जा सके। उन्होंने कहा कि गरीब परिवार की बेटियों के लिए कन्यादान योजना के तहत 51 हज़ार की प्रोत्साहन राशि, शगुन योजना के तहत 31 हज़ार की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि 32 हज़ार स्वयं सहायता समूह की ढाई लाख महिलाओं को 25 हज़ार रुपये का रिवॉल्विंग फंड मिलता है। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के दौरान नि:शुल्क राशन दिया गया और कोविड वैक्सीन की निशुल्क डोज लगाई गयी। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्ष में हर घर को स्वच्छ और सुचारू पेय जल सुविधा प्रदान करने के लिए आठ लाख घरों में नल लगाए गए तथा महिलाओं को शौच के लिए बाहर ना जाना पड़े उसके लिए हर घर में शौचालय का निर्माण किया गया।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को सम्मान देते हुए पंचायती राज़ संस्थाओं में 50 प्रतिशत का आरक्षण प्रदान किया, लेकिन पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में 60 प्रतिशत महिलाएं जीत कर आई हैं, जिसका सारा श्रेय मातृ शक्ति को ही जाता है।

जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा ने कहा कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए डबल इंजन सरकार ने सहयोग प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बड़सर में सेंटर स्कूल स्वीकृत करवाया जिसके लिए 25 करोड़ रुपये मंजूर किये गए हैं। लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सांसद मोबाइल सेवा दिन रात कार्य कर रही है। खिलाड़ियों को उचित खेल मंच प्रदान करने के लिए खेल महाकुंभ शुरू किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker