‘बलमुआ डॉक्टरवा’ को मिले 5 मिलियन से ज्यादा व्यूज
मुंबई, 22 अगस्त। अपने गाये हुए शानदार गीतों की वजह से आज भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकीं ट्रेंडिंग क्वीन सिंगर शिल्पी राज का नया सॉन्ग ‘बलमुआ डॉक्टरवा’ यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इस गाने ने अब तक 5 मिलियन से ज्यादा व्यूज और 33 हजार लाइक्स हासिल कर लिए हैं।
शिल्पी राज के इस गीने को लेकर उत्साहित उनके फैंस इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। वैसे फैंस उनके म्यूजिक वीडियोज को खूब प्यार देते हैं। ऐसे में अब उनके नए गाने पर भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा सबा खान ने शानदार एक्सप्रेशंस और डांस मूव्स दिखाए हैं। इसमें वे अपने ऑनस्क्रीन डॉक्टर पति के बारे में बात कर रही हैं। उनके वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।
‘बलमुआ डॉक्टरवा’ के वीडियो को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है। गाने में सबा डॉक्टर पति को लेकर सभी से उनकी तारीफ कर रही है। सबा कहती हैं कि रोजाना मेरा चेकअप करते हैं और ऐसे बलम को मै जन्म जन्म तक चाहूंगी। इस गाने के वीडियो में वे कमाल की अदायगी दिखा रही हैं। जहां शिल्पी राज की आवाज इस गाने में दमदार बना रही है वहीं, एक्ट्रेस सबा के एक्सप्रेशंस और डांस मूव्स वीडियो में जान फूंक रहे हैं। गाने को बहुत ही अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। गाने को रिच लोकेशन पर फिल्माया गया है।
बता दें कि वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत गीत की सिंगर शिल्पी राज हैं,वही इसके लिरिक्स विजय चौहान ने लिखे हैं। इसे संगीत के साथ सजाया है आर्या शर्मा ने। इसके निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक गोल्डी जायसवाल हैं। जबकि कोरियोग्राफर गोल्डी-बॉबी और एडिटर मीत जी हैं।
उल्लेखनीय है किवर्ल्डवाइड रिकार्ड्स की पूरी टीम इस समय भोजपुरी फिल्म पंख की शूटिंग के लिए दुबई में है।