हरियाणा

मेट्रो पिलरों के सौंदर्यीकरण के लिए आगे आई भगत सिंह मैत्री संस्था

सिद्धार्थ राव, बहादुरगढ़। शहर के बीचोंबीच गुजर रही मेट्रो लाइन के पोस्टरों और बैनरों से बदरंग पिलर अब देश के अमर शहीदों के चित्रों से सुसज्जित होंगे। भगतसिंह मैत्री संस्था ने इस दिशा में सकारात्मक और सार्थक पहल की है।अमर शहीद भगत सिंह की 115वीं जयंती पर संस्था ने शहर के झज्जर मोड़ चौक पर एक मेट्रो पिलर पर उनका चित्र पेंट करवा कर शहर के सौंदर्यीकरण और शहीदों के सम्मान की दिशा में एक स्वागत योग्य कदम बढ़ाया है। भगतसिंह मैत्री संस्था की ओर से शहीद भगतसिंह की जन्म जयंती पर उनकी वाल पेंटिग कराई जा रही है।

संस्था के अध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि इन मेट्रो पिलरों पर अवैध रूप से प्रचार सामग्री लगती रहती है। राजनेता व विभिन्न संस्थानों के पोस्टर व बैनर यहां पर लगे रहते हैं। इससे ये मेट्रो पिलर बदसूरत हो गए हैं। इससे शहर की सुंदरता भी खराब होती है और पर्यावरण भी प्रदूषित होता है। 

प्रदीप यादव ने कहा कि भगतसिंह मैत्री संस्था कई सालों से शहर के लोगों में स्वच्छता व पर्यावरण के प्रति जागरूकता का प्रसार कर  रही है। उन्होंने कहा कि ये हमारी संस्था के साथ-साथ शहर के लोगों की भी मांग थी कि मेट्रो पिलरों पर अवैध प्रचार सामग्री न लगे। कुछ ऐसा किया जाए जिससे मेट्रो पिलर नोएडा और गाज़ियाबाद की तरह आकर्षक लगें और शहर की स्वच्छता और सुंदरता बरकरार रहे। इसी वजह से भगतसिंह मैत्री संस्था ने अपने निजी खर्च से यह वाल पेंटिंग करने का बीड़ा उठाया है। और भविष्य में अन्य मेट्रो पिलरों पर भी महापुरुषों की वाल पेंटिंग बनाने का कार्य संस्था जारी रखेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker