भाविप वीर सावरकर शाखा ने संयुक्त रूप से पौधारोपण किया
शाखा के पदाधिकारी पौधारोपण करते हुए।
गन्नौर। भारत विकास परिषद वीर सावरकर शाखा गन्नौर के द्वारा पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में बीएसटी गौशाला में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। परिषद के संरक्षक डा. जोगेन्द्र शर्मा व मोहन शर्मा ने पहला पौधारोपण करके अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष तुषार त्यागी ,उपाध्यक्ष डा.शशिकांता शर्मा, प्रांतीय सह संयोजिका (एनीमिया मुक्त भारत ) मंजू शर्मा, सचिव पवन जिंदल, कोषाध्यक्ष पीयूष जैन ,महिला संयोजिका मोनिका गुजराल, शाखा के पर्यावरण संयोजक सुभाष सरोहा, प्रकल्प संयोजक मनिंदर सिंह सन्नी व सहसचिव संदीप अत्री ,उपाध्यक्ष रविंद्र रोहिल्ला ने पौधारोपण के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर पूनम सिंघल, रेनू अत्री, शुभांगी जैन, आशा सिंघल,सुबोध शास्त्री,गुलशन गुजराल, संजय ढींगरा, मुकेश छाबड़ा, नवीन,हिमांशी करुण देव, प्रियंवदा,खुशबू जैन, शबनम मलिक, रंजू खन्ना, जतिन जैन, हार्दिक मानिक व पार्थ गुजराल मौजूद थे।