हरियाणा

राष्ट्रपिता की 151 वी जयंती पर गाँधी चौक पर किया नमन 

सोनीपत   2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की 151वी जयंती पर भाजपा नेता एवं  व्यवसायिक प्रकोष्ट भाजपा हरियाणा के सहसंयोजक अमित बिंदल द्वारा शहर के गाँधी चौक पर महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भंडारा लगाया। अमित बिंदल ने कहा कि  भारत को ब्रिटिश शासन से आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती आज देश ही नहीं बल्कि दुनिया में कई देश मना रहे है। उन्ही के  विचारो के सम्मान में 2 अक्टूबर को अंतराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है।  महात्मा गाँधी ने अपने सत्य और अहिंसा के सिद्धांत पर अंग्रेजो को कई बार घुटने टेकने पर मजबूर किया था। चम्पारण सत्याग्रह, असहयोग आंदोलन, दांडी सत्याग्रह, भारत छोड़ो आंदोलन आदि उनके कुछ प्रमुख आंदोलन थे जिसने ब्रिटिश साम्राज्य की नीव हिलाकर रख दी।  

उन्होंने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने लन्दन से कानून की पढाई करके अपना जीवन देश को समर्पित कर दिया। आज हमे उनके विचारो को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेना चाहिए। 

इस अवसर पर गाँधी चौक पर प्रसाद रूपी भंडारा लगाया गया। 

इस अवसर पर सतीश जिंदल, पवन जिंदल, जोगिन्दर गोयल, नीलम सांगवान, रवि गोयल, संजय रोहिल्ला, विजय, राजेंद्र सैन, डॉ कुलदीप, अजय मल्होत्रा, मास्टर बलबीर रावत, कपिल धवन, जोगिंदर लाकड़ा, विकास देशवाल आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker