जीवीएम गल्र्ज कालेज में धूमधाम से मनाया आजादी का अमृत महोत्सव
हर घर तिरंगा अभियान के तहत 75 के रूप में छात्राओं ने बनाई मानव श्रंखला
सोनीपत, 13 अगस्त। जीवीएम गल्र्ज कालेज में यूथ रैडक्रॉस इकाई के तत्वावधान में शनिवार को आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। साथ में हर घर तिरंगा अभियान के तहत छात्राओं ने 75 की संख्या के रूप में मानव श्रंखला बनाते हुए घर-घर में तिरंगा फहराने का संदेश दिया। संस्था के प्रधान डा. ओपी परूथी व प्राचार्या डा. रेनू भाटिया ने सफल आयोजन पर बधाई देते हुए छात्राओं को प्रोत्साहित किया कि वे घर-घर जाकर स्वयं तिरंगे लगवायें।
जीवीएम की यूथ रैडक्रॉस इकाई की छात्राओं ने प्रभारी रेनू पोपली के नेतृत्व में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया। छात्राओंं ने मानव श्रंखला के रूप में 75 की संख्या का रूप दिया। छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। नृत्य-गायन की प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति का संदेश दिया गया।
इस दौरान छात्राओं ने संकल्प लिया कि वे अपने घरों में 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहरायेंगी। अपने आस पड़ोस में भी लोगों को इसके लिए जागरूक करेंगी। इस मौके पर इकाई की प्रभारी ने छात्राओं का उत्साहवद्र्घन किया। उन्होंने कहा कि राष्टï्रीयता के इस पर्व में सबको हिस्सा लेना चाहिए। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहायक कविता सैनी ने भी विशेष सहयोग दिया।
-डा. रेनू भाटिया
प्राचार्या
जीवीएम गल्र्ज कालेज