भाजपा संगठन की 2024 को लेकर तैयारियां जोरों पर : नेहरा
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं वरिष्ठ नेता आजाद नेहरा ग्रामीणों को संबोधित करते
गन्नौर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं वरिष्ठ नेता आजाद सिंह नेहरा ने बुधवार को गन्नौर विधान सभा के राजपुर मंडल के जाहरी शक्ति केंद्र के प्रमुख अमित सैनी,भिगान के विनोद त्यागी और बुथ अध्यक्षों का स्वागत किया। उनके साथ मण्डल प्रभारी चरण सिंह जोगी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। आजाद नेहरा ने अपने संबोधन में कहा कि आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव के लिए उनका संगठन काफी मजबूती से कार्य कर रहा है उन्होंने कहा कि आज भाजपा के संगठन की मजबूती ओर कार्यकर्ताओं के समर्पण को देख कर विपक्ष इस कदर बोखला चुका है कि समय समय पर भाजपा सरकार ओर नेताओ पर झूठे आरोप प्रत्यारोप लगाते रहते हैए परन्तु आज प्रदेश की जनता पुर्ण रूप से भाजपा के साथ खडी है। इस अवसर पर पार्टी के कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहें ।