हरियाणा

कविता-राजीव जैन ने रावण दहन करते हुए दिया दशहरा पर्व की बधाइयां

सोनीपत, 5 अक्तूबर। कविता-राजीव जैन ने बतौर मुख्य अतिथि विजयदशमी के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा का शुभारंभ करते हुए रावण दहन किया। उन्होंने जिला सहित समस्त देशवासियों को दशहरा पर्व की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व हमारी परंपरा का सूचक है। इसलिए इस पर्व को हर्षोल्लास से मनाते हुए सद्गुणों को अपनाते हुए आगे बढऩा चाहिए।

          सोनीपत में विभिन्न स्थानों पर रामलीला का मंचन किया जा रहा था, जिसका समापन रावण दहन के साथ हुआ। इसके पहले नगर में शोभा यात्रा निकाली गई, जिनका शुभारंभ कविता-राजीव जैन ने किया। शोभा यात्रा नगर के प्रमुख हिस्सों से गुजरी। विशेष रूप से फैज बाजार, छोटी मस्जिद मौहल्ला कलां, दुर्गा मंदिर मौहल्ला कलां, कपड़ा मार्केट के पास से निकली। श्रीराम की जय-जयकार के साथ खुशियां मनाते हुए कलाकारों ने शोभा यात्रा निकाली, जिसमें नगरवासियों ने भी उत्साह के साथ हिस्सा लिया। हर कोई श्रीराम की भक्ति के रंग से सराबोर नजर आया।

           शोभायात्रा रावण दहन के स्थान पर पहुंची, जहां कविता-राजीव जैन ने स्वागत किया। उन्होंने श्रीराम व सीता माता की आरती करते हुए पूजन किया, जिसके बाद रावण का दहन किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री कविता जैन तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कामी रोड स्थित रामलीला ग्राउंड तथा माडल टाउन स्थित फ्रेंडस पार्क और सेक्टर-2 के तहत शादीपुर, टैंपो मार्केट ज्ञान नगर में रावण दहन किया। उन्होंंने बाण चलाकर रावण दहन किया। रावण के साथ कुंभकरण के पुतले भी जलाये गये।  

            पूर्व मंत्री कविता जैन ने कहा कि दशहरा पर्व हमें अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। श्रीराम ने रावण का वध करके समस्त संसार को अत्याचार से मुक्ति दिलाई थी। इस खुशी को भारत में आज भी सब मिलकर मनाते आ रहे हैं। हमें दशहरा से सीख लेनी चाहिए कि हमें सदैव धर्म के मार्ग पर ही चलना चाहिए। न तो अधर्म मे लिप्त होना चाहिए और न ही किसी अधर्मी का साथ देना चाहिए।

          पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कहा कि सत्य और न्याय के प्रतीक के रूप में विजयदशमी पर्व को मनाया जाता है, जो कि हमारी संस्कृति का अटूट अंग है। नई पीढ़ी को इन आयोजनों में अवश्य शामिल करना चाहिए ताकि उन्हें संस्कृति से परिचित होने का अवसर मिल सके। हमेंं हमेशा ही सत्य के पथ पर अग्रसर होना चाहिए। झूठ अधिक समय तक नहीं टिकता। जीत सदैव सत्य की होती है। दशहरा पर्व इसे सिद्घ करता है।

           पूर्व मीडिया सलाहकार जैन ने आम जनमानस का आह्वïान किया कि वे प्रभु श्रीराम के चरित्र को अपनाने का प्रयास करें, ताकि हम धर्म और सत्य की राह पर अग्रसर हो सकें। उन्होंने प्रभु से कामना की कि सबके जीवन से दुख, कष्टï और समस्याएं खत्म हो जाएं। भगवान की कृपा सब पर बनी रहे और सबका जीवन सुख-समृद्घि से परिपूर्ण रहे।

          इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। लोगों ने पूर्ण उत्साह के साथ रावण दहन में हिस्सा लिया और श्री राम की जय-जयकार के नारे लगाये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker