राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में विजेता खिलाड़ियों का भाजपा नेता ने किया स्वागत
भाजपा के युवा जिला उपाध्यक्ष एवं निगम पार्षद पुनीत राई विजेता खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए।
राई। भाजपा के युवा जिला उपाध्यक्ष एवं निगम पार्षद पुनीत राई ने कराटे प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय में 26 से 28 अगस्त के बीच राष्टÑीय कराटे एसोसिएशन की ओर से तीसरी राष्टÑीय स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से खिलाड़ियों ने भाग लिया। सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 5 खिलाड़ियों तनु,मन्नू, शिवानी,संदीप,राहुल व मन्नू ने 66 किलोग्राम भाग वर्ग में रजत पदक जीतकर स्कूल और क्षेत्र का नाम रौशन किया। भाजपा नेता पुनीत राई ने कहा कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। भाजपा सरकार खेलो को बढ़ावा देने के लिए विशेष ध्यान दे रही है। ग्रामीण क्षेत्र में बहुत सी खेल प्रतिभा छूपी हुई है उन्हें तराशने के लिए गांवों में खेल स्टेडियम बनाए जा रहे है। निगम पार्षद पुनीत राई ने कहा कि खेलो का जीवन में अलग महत्यव है। खेलो से शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास होता है। इसलिए जीवन में कोई न कोई खेल जरूर खेलना चाहिए। प्रधानाचार्या प्रवीन देवी ने छात्रों को संबोधित किया। इस मौके पर प्रबंधक जोगेंद्र सिंह, कोच राजेश कुमार के अलावा गणमान्य लोग मौजूद थे।