भाजपा महिला मोर्चा ने माइक्रो डोनेशन के लिए चलाया अभियान
सहरसा
भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूरे देश में पार्टी कोष के लिए डिजिटल माइक्रो डोनेशन अभियान चलाया जा रहा है।उसी क्रम मे भाजपा महिला मोर्चा भी गांव गांव टोले मोहल्ले मे अभियान चला रही है। शनिवार को महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष गीता गुप्ता की अध्यक्षता में कोरलाही वार्ड नम्बर 39 में नमो एप्प के माध्यम से माइक्रो डोनेशन कार्य किया गया।
उन्होंने बताया कि इस अभियान मे बड़ी संख्या महिलाओ द्वारा पार्टी फंड मे उत्साहित होकर सहयोग कर रही है।वही केन्द्र सरकार की ओर से महिलाओं के लिए बेटी बचाओ बेटी पढाओ, जन धन खाता, उज्जवला योजना से मुफ्त गैस की आपूर्ति, प्रधानमंत्री आवास योजना,शौचालय तथा कोरोनाकाल मे मुफ्त राशन योजना की काफी प्रसंशा की जा रही है। अभियान मे 20 महिलाओं ने भाग लिया। जिसमे महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रिंकी देवी, जिला मंत्री कविता देवी एवं कंचन देवी मौजूद रही।
भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि नारी सशक्तिकरण के लिए केंद्र सरकार विशेष प्रयासरत है।वही सेना मे महिलाओ के प्रवेश के लिए रास्ता प्रशस्त किया है। अपने मंत्रीमंडल मे महिलाओं को सर्वोच्च स्थान देकर सम्मानित किया गया है।