भाजपा ने धार्मिक स्थलों और महापुरूषों का सम्मान किया: सुरेन्द्र चौरसिया
– तिरंगा अभियान से जुड़ गया हैं पूरा देश : पवन मिश्र
देवरिया ,12 अगस्त। भाजपा शीर्ष नेतृत्व के आहवाहन पर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा रामपुर कारखाना विधानसभा में आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव के अंतर्गत गोरयाघाट में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाल कर आज महापुरूषो की मूर्तियों और धार्मिक स्थलों की साफ सफाई किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रामपुर कारखाना विधायक सुरेन्द्र चौरसिया ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश मे हर घर तिरंगा अभियान चलाकर घर – घर तिरंगा लगाने के लिए लोगो को प्रेरित किया गया हैं।
उन्होंने कहा कि आजादी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों को समृद्ध बनाने के लिए अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं। किसान भाई इस अभियान में भाग लेकर अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लगाए।
भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि पूरे देश मे हर घर तिरंगा अभियान से देशप्रेम की लहर चल पड़ी है, लोगो के अंदर इस अभियान से जुड़ने के लिए लोगो के अंदर उत्सुकता हैं। इस अवसर पर गोरयाघाट में भगवान बुद्ध और डा . भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की साफ-सफाई करके पुष्पांजलि और दीप प्रज्ज्वलन किया गया। इस अवसर पर अरुण मिश्र , महेश गुप्ता,अखिलेश मिश्र, सुनील शाह, पवन चौरसिया, सुरेश यादव, रितेश शर्मा, अनिल, राकेश उपस्थित रहें।