हरियाणा

पुरानी अनाज मंडी में धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी महोत्सव

श्रीनवयुवक सेवा ट्रस्ट के सदस्य पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा को स्मृति चिह्न भेंट करते हुए।

गन्नौर। श्रीनवयुवक सेवा ट्रस्ट द्वारा शहर की पुरानी अनाज मंडी में प्रथम भव्य जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा, नपाध्यक्ष अरूण त्यागी व समाजसेवी अनिल गोयल मुख्य रूप से उपस्थित हुए। इसके बाद आरती के बाद भजन संध्या का आरंभ किया गया। रंग-बिरंगे फूलों, गुब्बारों और रंगीन रोशनियों कि साथ सुंदर दरबार सजाया गया। कार्यक्रम में श्रीधाम वृंदावन के मुरली मनोहर शरण द्वारा श्रीकृष्ण की महिमा का वर्णन किया। दिल्ली के भजन गायक आकाश भानू, प्रदीप ने राधा-कृष्ण के भजनों की प्रस्तुती दे कर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में माखन मिसरी इवेंट्स द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की अद्भुत लीलाएं भी प्रस्तुत की गई। देर रात चले कार्यक्रम के बाद समापन पर श्रीकृष्ण बाबा की आरती उतारी गई। आयोजक श्रीनवयुवक सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने अतिथिगणों के साथ-साथ भजन गायकों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की व्यवस्था में प्रधान राजेश जैन, सचिव अनिल कौशिक, कोषाध्यक्ष सतीश बंसल, सहसचिव नीरज त्यागी, पुनीत जैन, आशीष गोयल, अमित बत्रा, कमल जैन, दिनेश जैन आदि ने अपना भरपूर सहयोग दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker