भाजपा की ऐतिहासिक जीत देश के सुखद भविष्य का संकेत : नेहा शेखर यादव
* कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन का विश्व में बज रहा डंका
सिद्धार्थ राव, बहादुरगढ़।
उत्तरप्रदेश समेत देश के 4 राज्यों की जनता ने भारतीय जनता पार्टी की सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर विश्वास व्यक्त करते हुए स्पष्ट जनादेश दिया है। यह जीत चारों राज्यों की जनता की जीत है। इस जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल और अभी अधिक बढ़ा है। यह कहना है कि भाजपा नेत्री नेहा शेखर यादव का।
अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर है। सरकार की जनहितैषी नीतियों का ही परिणाम है कि हॉल ही में हुए चुनावों में 4 राज्यों में भाजपा को स्पष्ट जनादेश मिला है। खासतौर पर उत्तरप्रदेश की राजनीति में ऐतिहासिक रिकार्ड भी कायम हुआ है। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज में कानून व्यवस्था बेहतर होने के साथ-साथ विकास व रोजगार के नए आयाम स्थापित हुए है। विपक्षी पार्टियां उत्तर प्रदेश की जनता को झूठे सुनहरे सपने दिखाकर भ्रमित करना चाहती थी, मगर उत्तर प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी की नीति व रीति पर विश्वास जताते हुए प्रचंड बहुमत दिलाने का काम किया और विपक्षी पार्टी के नेताओं को अपनी वोट की ताकत से आईना दिखाया है। नेहा शेखर यादव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी जन कल्याणकारी योजनाओं व नीतियों के माध्यम से देशभर में अंतिम पंक्ति तक के व्यक्ति को लाभांवित करने का काम कर रहे हैं जिसके कारण पूरे देश की जनता आज भारतीय जनता पार्टी में विश्वास व्यक्त कर रही है।
जनता अब जान चुकी है कि भारतीय जनता पार्टी के हाथों में उनके हित सुरक्षित हैं यह बात उत्तर प्रदेश, मणिपुर, गोवा व उत्तराखंड की जीत से साबित हो गया है। भाजपा की जीत के चुनाव परिणामों से सिद्ध हो गया है कि जनता जनसेवा करने वाले दल या नेता में अपना विश्वास व्यक्त करती है। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन का विश्व में डंका बज रहा है। भाजपा की ऐतिहासिक जीत देश के सुखद भविष्य का संकेत है। नेहा शेखर यादव ने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सभी वर्गों की भलाई के लिए कार्य में लगे हुए हैं। किना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाये जा रहे हैं। इस मौके पर अनुराधा यादव समेत कई अन्य मौजूद रहे।