हरियाणा

जजपा संगठन ने बहुत कम समय में राजनैतिक गलयारे में बनाई है अपनी अलग पहचान- उपाध्यक्ष केसी बांगड़

– सदस्यता अभियान को लेकर अभियान के सोनीपत हलका के प्रभारी एवं पार्टी के राष्टï्रीय उपाध्यक्ष केसी बांगड व जिलाध्यक्ष पदम दहिया ने ली सोनीपत हलका कार्यकर्ताओं की बैठक
-सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकार्ता मिलकर कर रहे हैं दिन-रात कर रहे हैं कार्य-जिलाध्यक्ष पदम दहिया
-अभियान के तहत जिला से 30 हजार लोगों को पार्टी से जोडऩे का रखा गया है लक्ष्य
-बैठक में अमित चौपड़ा को बनाया गया सोनीपत हलके का युवा अध्यक्ष


सोनीपत

जननायक जनता पार्टी(जजपा) के राष्टï्रीय उपाध्यक्ष एवं सदस्यता अभियान के सोनीपत हलका के प्रभारी केसी बांगड़ ने कहा कि जजपा पार्टी के राष्टï्रीय अध्यक्ष डॉ० अजय सिंह चौटाला के जन्मदिवस पर 13 मार्च से जिला में सदस्यता अभियान की शुरूआत की गई है जिसके तहत जिला के ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इस सदस्यता अभियान से जजपा संगठन को और मजबूती की दिशा में आगे बढाया जा रहा है। सदस्यता अभियान के सोनीपत हलका के प्रभारी एवं पार्टी के राष्टï्रीय उपाध्यक्ष केसी बांगड व जिलाध्यक्ष पदम दहिया ने सोनीपत जजपा कार्यालय में सोनीपत हलका के सभी कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
श्री केसी बांगड ने कहा कि डॉ० अजय ङ्क्षसह चौटाला ने 2018 में जींद की धरती से जो पार्टी रूपी पौधा लगाया था। उसे सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी मेहनत से सिंचकर आज बहुत बड़ा बना दिया जिसका परिणाम यह है कि आज जजपा पार्टी ने बहुत कम समय में राजनैतिक गलयारे में अपनी अलग पहचान बनाते हुए हरियाणा की वर्तमान सरकार में अपनी भागीदारी कायम की है। जनता के इस प्यार की बदौलत ही आज उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला लोगों के विकास के लिए कार्य कर रहे द्दहैं। बैठक में अमित चौपड़ा को सोनीपत हलके का युवा अध्यक्ष भी बनाया गया।
जजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पदम दहिया ने सभी कार्यकर्ताओं का हौंसला बढाते हुए कहा कि सभी सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए दिन-रात कार्य कर रहे है जो अपने आप में बहुत ही सराहनीय कार्य है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत जिला में 30 हजार लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसे बहुत जल्दी पूरा कर लिया जाएगा। इसलिए सभी हलका अध्यक्ष अपने-अपने हलके से कम से कम 05 हजार लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलवाने के लिए कार्य करेंगे।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं ताकि गरीब से गरीब व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का फायदा दिलाकर उसको समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता लोगों के इन योजनाओं के बारे में भी जागरूक करें ताकि वे इन योजनाओं का फायदा उठा सके।
बैठक में युवा जिला अध्यक्ष रवि दहिया, सोनीपत हलका अध्यक्ष संदीप गहलावत, व्यापार प्रकोष्ठï जिला अध्यक्ष रमेश गुप्ता, जजपा जिला कार्यालय के सचिव सतीश दुभेटा, अल्पसंख्यक हलका अध्यक्ष गफूर खान, विनीत अग्रवाल, सतपाल प्रजापत, सुभाष पांचाल, राजेश सरोहा तथा राजबीर चहल सहित सोनीपत हलका के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker