उत्तर प्रदेश

हल्की बारिश की बढ़ी संभावना, कम हो सकता है तापमान

– उमस भरी गर्मी से भी मिल सकती है राहत

कानपुर, 03 सितम्बर। हवाओं की दिशाएं उत्तर पश्चिम होने से शनिवार को सामान्य से अधिक तापमान हो गया। इससे उमस भरी गर्मी बढ़ गई, हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि जल्द हवाओं की दिशाओं में परिवर्तन होगा। आगामी दो दिनों में हल्की बारिश की भी संभावना बढ़ गई है जिससे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस एन सुनील पाण्डेय ने बताया कि मॉनसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर चल रही है और अमृतसर, अंबाला, बरेली, गोरखपुर, दरभंगा, बालुरघाट और फिर पूर्व की ओर उत्तरी बांग्लादेश और असम होते हुए नागालैंड से गुजर रही है। लक्षद्वीप और उससे सटे दक्षिणपूर्व अरब सागर पर एक चक्रवाती परिसंचरण। एक उत्तर दक्षिण ट्रफ रेखा लक्षद्वीप पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से कोंकण होते हुए उत्तरी मध्य महाराष्ट्र तक फैली हुई है। एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ रेखा परिसंचरण से बंगाल की दक्षिण-पूर्वी खाड़ी तक फैली हुई है।

बताया कि कानपुर में अधिकतम तापमान 35.6 और न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 85 और दोपहर की सापेक्षिक आर्द्रता 59 प्रतिशत रही। हवाओं की दिशाएं उत्तर पश्चिम रही जिनकी औसत गति 5.0 किमी प्रति घंटा रही। आगामी पांच दिनों में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के कारण 03-04 सितंबर के मध्य पूर्वी उत्तर प्रदेश तक मानसून की नम के कारण तेज हवाओं एवं गरज-चमक के बूंदाबांदी के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना लगातार बनी हुईं है। उत्तर पश्चमी हवाओं के कारण कानपुर सहित उत्तर प्रदेश में धूप भी निकलती रहेगी लेकिन उमस नहीं रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker