लिटल एंजल्स स्कूल में बस चालक व परिचालक विभाग तथा महिला कर्मचारियों की कार्यषाला
04 जून, 2022 को लिटल एंजल्स स्कूल में बस चालक व परिचालक विभाग तथा महिला कर्मचारियों की कार्यषाला का आयोजन किया गया। इस कार्यषाला के आयोजन का मुख्य उद्देष्य कर्मचारियों को जीवन में आत्मनिर्भर व प्रगति की तरफ अग्रसर करना है। महिला कर्मचारियों की कार्यषाला ‘षक्तिवाहिनी‘ को विद्यालय की अध्यापिकाओं स्वाति सांगवान, रितु नागपाल व सुषमा के द्वारा सुचारू रूप से आयोजित किया गया। इस कार्यषाला के दौरान महिला कर्मचारियों को दिनचर्या में प्रयोग किए जाने वाले अंगे्रजी के षब्दों से अवगत करवाया गया। इसी के साथ उन्हें व्यक्तिगत स्वच्छता व रखरखाव के बारे में भी बताया गया। बच्चों की सुरक्षा व रखरखाव, मैडिटेषन, घरेलू नुस्खों व पौष्टिक व्यंजनों की भी जानकारी दी गई। उन्हें अध्यापिकाओं, बच्चों व अभिभावकों से बातचीत करने के उचित तरीकों के बारे में बताया गया। साथ ही आर्थिक रूप से सषक्त होने व आर्थिक बचत के बारे में बताया गया। महिला कर्मचारियों ने ‘कोमल है कमजोर नहीं तू, षक्ति का नाम ही नारी है‘ गीत को गाकर अपनी भावनाएँ व्यक्त कीं‘। उन्हें कुछ प्रेरणादायी पाॅवर प्वाइंट प्रेजेंटेषन भी दिखाई गई। सभी महिला कर्मचारियों ने अलग-अलग किरदारों में अनेक भूमिकाएँ निभाकर अपनी प्रतिभा का बखूबी प्रदर्षन किया। सभी महिला कर्मचारियों को उपहार भी दिए गए। सभी महिला कर्मचारियों को म्यूज़िकल चेयर, फन रेसिस आदि खेल खिलाकर मनोरंजन किया गया।
इसी प्रकार विद्यालय के बस चालकों व सहायकों के लिए भी एक कार्यषाला ‘सार्थक‘ का आयोजन किया गया। कर्मचारियों की इस कार्यषाला को विद्यालय के अध्यापकों जगमोहन दत्ता, गौरव शर्मा व कार्तिक ठाकुर के द्वारा आयोजित किया गया। सभी बस चालकों व सहायकों को यातायात के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों व नियमों के बारे विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें प्राथमिक उपचार व उत्साहवर्धक व्यायाम के बारे में भी बताया गया। सभी बस चालकों को जी पी.एस., फास्टैग व राजमार्ग नियमों का पूर्ण ज्ञान दिया गया और भविष्य में उन नियमों का पालन करने की भी हिदायत दी गई। सभी ने ‘आसान है‘ गीत गाकर अपने जोष व उत्साह का बखूबी प्रदर्षन किया। उन्हें उत्साहवद्र्वक पाॅवर प्वाइंट प्रेजेंटेषन भी दिखाई गई। सभी बस चालकों को क्रिकेट व फन रेसिस खेल खिलाकर मनोरंजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या आषा गोयल ने सभी कर्मचारियों के द्वारा किए गए प्रयास की सराहना की। प्रधानाचार्या आषा गोयल ने सभी कर्मचारियों को भविष्य में भी इसी प्रकार सुचारु रूप से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। सभी बस चालक व परिचालक विभाग तथा महिला कर्मचारियों को उपहारं देकर उनका उत्साह बढ़ाया गया । विद्यालय में समय-समय पर इसी प्रकार की अनेक कार्यषालाओं का आयोजन किया जाता है, जो उनके लिए उत्साहवद्र्वक व ज्ञानवद्र्वक साबित होती हैं।