क्राइमदिल्ली

पहचान छुपाकर किशोरी से दोस्ती, फिर किया दुष्कर्म

नई दिल्ली

रोहिणी जिले के अमन विहार इलाके में एक किशोरी को एक युवक ने झांसे में रखकर कई बार बलात्कार किया। जब किशोरी गर्भवती हो गई तो आरोपित ने उसको अनदेखा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने पीड़ित किशोरी के बयान पर पोस्को के तहत मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता 14 साल की है। उसके पिता का देहांत हो चुका है। वह और उसकी मां छोटा मोटा काम करके अपना पालन पोषण कर रही हैं। किशोरी ने अमन विहार थाने में आरोपित के खिलाफ बलात्कार करने का मामला दर्ज करवाया था।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपित के कई ठिकानों पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की पिछले साल ही जान पहचान हुई थी। आरोपित ने अपने धर्म का असली नाम नहीं बताया था। उसने दूसरे धर्म का नाम बताकर उससे दोस्ती की और एक साथ रहने का वादा किया था। उसी वक्त उसने झांसा देकर कई बार उसके साथ बलात्कार किया।

किशोरी जब चार महीने की गर्भवती हो गई और उसकी मां को मामले के बारे में पता चला तो उसके बाद आरोपित भी उसको अनदेखा करने लगा। बताया यह भी गया है कि आरोपित का असली नाम और घर भी किशोरी नहीं जानती थी। आरोपित के पकड़े जाने के बाद कुछ लोगों ने थाने पर प्रदर्शन भी किया, लेकिन पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट होकर उन्होंने अपना प्रदर्शन खत्म कर दिया।

हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker