हरियाणा

‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021’ का उद्घाटन शुक्रवार को करेंगे अमित शाह

ढाई सौ करोड़ से होगा खेलो इंडिया का आयोजन: मनोहर लाल

545 स्वर्ण, 545 रजत और 776 कांस्य पदकों के लिए खिलाड़ी दिखाएंगे दम

देश के 36 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के खिलाड़ी पहुंचे पंचकूला

चंडीगढ़, 2 जून । मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा की मेजबानी में 4 जून से 13 जून तक होने वाले ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021’ के चौथे संस्करण के आयोजन का उद्घाटन शुक्रवार को होगा। उन्होंने बताया कि खेलों का उद्घाटन केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे।

मुख्यमंत्री ने गुरुवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से वार्ता में बताया कि केंद्र सरकार के खेलो इंडिया कार्यक्रम को एक बड़ी सफलता बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस आयोजन के लिए 250 करोड रुपये की राशि खर्च करने का प्रावधान किया गया है। इस राशि में से 139 करोड़ रुपये नई खेल संरचना के निर्माण और पुराने बुनियादी ढांचे के सुधार पर खर्च किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 4 जून को शाम साढ़े सात बजे से शुरू होने वाले इस भव्य खेल महोत्सव की ओपनिंग सेरेमनी में मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने कहा कि गर्मी को देखते हुए सभी प्रतियोगिताओं का आयोजन केवल सुबह और शाम को किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस खेल उत्सव में खिलाड़ी 545 स्वर्ण, 545 रजत और 776 कांस्य पदक के लिए अपना दमखम दिखाएंगे। मनोहर लाल ने कहा कि हमें इन खेलों की मेजबानी करने का यह सुनहरा अवसर मिला है और इसके लिए अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। इससे पहले भी खेलो इंडिया के तीन संस्करण आयोजित किए जा चुके हैं इस बार हरियाणा की मेजबानी के कारण खिलाड़ी और दर्शक दोनों इस आयोजन को लंबे समय तक याद रखेंगे। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि इस बार हरियाणा के खिलाड़ी अधिक से अधिक पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘खेलो इंडिया’ के इतिहास में पहली बार हरियाणा ने पूरे राज्य में मशाल रिले का आयोजन किया है। पिछले 1 माह से इन खेलों के तीन शुभंकर पूरे राज्य में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन खेलों में देश भर के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 8,500 खिलाड़ी, कोच और सहयोगी स्टाफ भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि 25 प्रकार के खेल पांच स्थानों पंचकूला, अंबाला, शाहाबाद, चंडीगढ़ और दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे।

बाक्स—

खिलाडिय़ों के थ्री स्टार होटलों में ठहरने की व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाडिय़ों के ठहरने के लिए कम से कम तीन सितारा होटलों में व्यवस्था की गई है और उन्हें उच्च गुणवत्ता वाला पौष्टिक भोजन परोसा जाएगा। इसके अलावा, होटल से कार्यक्रम स्थल तक उनकी सुरक्षित यात्रा के लिए वाहनों की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है। मनोहर लाल ने कहा कि खेल के मैदान, प्रतियोगिता कार्यक्रमों और अन्य आवश्यक जानकारी से अवगत करवाने के लिए आयोजन स्थल पर साइनबोर्ड, विज्ञापन, गाइड मैप आदि लगाए गए हैं ताकि खिलाडिय़ों और दर्शकों को हर पल की जानकारी मिल सके।

बाक्स—–

हर समय तैनात रहेंगे डाक्टर व एंबुलेंस

चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक स्थल पर डॉक्टरों, नर्सों, फिजियोथेरेपिस्ट और एम्बुलेंस की एक टीम की व्यवस्था की गई है। इसके इलावा अत्याधुनिक सुविधाओं से लेस रिहेब सेंटर बनाया गया है जोकि उत्तर भारत में अपनी का अनोखा सेंटर है जिस ने खिलाडिय़ों से चोट से जल्द जल्द उबारने के लिए सभी व्यवस्था की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker