हरियाणा

वी.एच.सी.ए. फाउंडेशन के भव्य मंच पर श्रीमती सुशीला देवी का पहला काव्य संग्रह : *समर्पण* का हुआ विमोचन।

सोनीपत  14 सितंबर हिंदी दिवस को वी.एच.सी.ए. फाउंडेशन द्वारा आयोजित सातवें हिंदी दिवस सम्मान समारोह पर श्रीमती सुशीला देवी का प्रथम काव्य संग्रह : *समर्पण (भावों का)* का विमोचन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि *श्री संजय बटला* (ओ.एस.डी. मुख्यमंत्री हरियाणा) सम्मानित अतिथि *श्रीमती रेनू बाला गुप्ता* *मेयर नगर निगम करनाल) व (उपमंडल अधिकारी)        श्री अभय सिंह जांगड़ा , (घरौंडा पुलिस अधीक्षक) श्री मनोज कुमार व सम्मानित अतिथि (चेयरमैन नगर घरौंडा) श्री हैप्पी लक गुप्ता जी व (फाउंडेशन अध्यक्ष) वेद्य हरिकृष्ण अग्रवाल , (संपादक) डॉ मुकेश अग्रवाल व (अध्यक्षा) अनुराधा अग्रवाल , मुख्य वक्ता डॉ अशोक भाटिया के कर कमलों द्वारा किया गया। यह फाउंडेशन को साहित्यकारों का सम्मान करते 7 वर्ष हो चुके हैं। कार्यक्रम लगभग 3 घंटे तक लगातार सौम्य रूप धारण करते हुए अनेक सम्मानित व्यक्तियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। श्रीमती सुशीला देवी का प्रथम काव्य संग्रह का विमोचन इतने भव्य मंच पर होना उनको ही गौरवान्वित करता है। श्रीमती सुशीला देवी ब्लॉक घरौंडा जिला करनाल में जे.बी.टी. अध्यापिका है।वह एक शिक्षिका होने के साथ-साथ एक लेखिका व कवयित्री भी है।इनकी बहुमुखी प्रतिभा ने शिक्षा व साहित्य जगत में अनेक सम्मान दिलाये हैं। इनकी रचनाओं व लेखों न केवल राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाठकों के दिल में केवल 6 महीने में ही जगह बनाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker