खेल

भारत ने महिला अंतरराष्ट्रीय टेंट पेगिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

नई दिल्ली, 26 सितंबर। जॉर्डन में महिला अंतरराष्ट्रीय टेंट पेगिंग चैंपियनशिप में कप्तान रितिका दहिया, प्रियंका भारद्वाज और खुशी सिंह की भारतीय तिकड़ी ने देश के लिए कांस्य पदक जीता। इस प्रतियोगिता में भारत का यह पहला पदक है।

प्रतियोगिता में कुल 14 देशों ने प्रतिस्पर्धा की और भारतीय टीम ने 136 अंकों के साथ अपने पदार्पण पर कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता का स्वर्ण दक्षिण अफ्रीका (170.5) ने और रजत ओमान (146) ने जीता।

प्रतियोगिता के पहले दिन, दहिया और भारद्वाज ने व्यक्तिगत और जोड़ी लांस स्पर्धाओं में भाग लिया। टीम पहले दिन प्रतियोगिता के अंत तक सातवें स्थान पर थी।

दूसरे दिन, टीम ने व्यक्तिगत और टीम स्वार्ड स्पर्धाओं में भाग लिया और 24 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। व्यक्तिगत स्पर्धा में खुशी सिंह ने 18 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया।

दूसरे दिन अच्छे प्रदर्शन के साथ भारत ओवरऑल टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गया।

तीसरे दिन, टीम ने रिंग, पेग और स्वार्ड स्पर्धा में भाग लिया और दूसरे स्थान पर रही। लगातार अच्छे प्रदर्शन ने भारत को इंटरनेशनल टेंट पेगिंग फेडरेशन इवेंट में ऐतिहासिक कांस्य पदक दिलाया।

क्या है टेंट पेगिंग..

टेंट पेगिंग करीब 2400 साल पुराना खेल है। यह सिंगल्स, डबल्स और टीम स्तर पर खेला जाता है। एक टीम में चार खिलाड़ी होते हैं। इसमें घुड़सवार को भाले या तलवार से लकड़ी के ब्लॉक को हिट करना होता है। टेंट पेगिंग बेहद खतरनाक खेल है। करीब 20% खिलाड़ी चोट के कारण करिअर के बीच में ही खेल छोड़ देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker