हरियाणा

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 11 से 17 अगस्त तक फहरायेंगे हर घर तिरंगा: एडीसी शांतनू शर्मा 

-राष्टï्रीय पर्व के मौके पर पूरे जिले में जज्बे के साथ लोग अपने घरों में लगायें तिरंगा

-हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत मुख्य सचिव ने विडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से ली बैठक

– अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा जन आंदोलन के रूप में अभियान को बनायेंगे सफल 

सोनीपत, 07 जुलाई।  आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहरायेंगे। यह कहना है अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) शांतनू शर्मा का। उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश में राष्टï्रीय पर्व के मौके पर चलाये जाने वाले इस अभियान में सोनीपत जिला प्रमुखता से हिस्सा लेगा। पूरे जिले में देशभक्ति के जज्बे के साथ लोग अपने घरों में देश की आन-बान-शान के प्रतीक राष्टï्रीय ध्वज को लगायेेंगे। इसके लिए लोगों को प्रेरित और प्रोत्साहित भी किया जाएगा। 

गुरूवार को हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों  व सफलता के उद्देश्य से विडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से बैठक ली। उन्होंने प्रशासनिक-पुलिस-विभागीय अधिकारियों का आह्वïान किया कि हर घर तिरंगा अभियान में उत्साहपूर्वक हिस्सा लें। इस मौके पर सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा के महानिदेशक डा.अमित अग्रवाल ने विस्तार से अभियान की जानकारी देते हुए इसे जन आंदोलन का रूप देने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने-अपने घरों में अवश्य तिरंगा लगायें। साथ ही अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करते हुए अभियान का हिस्सा बनायें। 

अतिरिक्त उपायुक्त शांतनू शर्मा ने कहा कि सभी दिशा-निर्देशों की पूर्ण अनुपालना सुनिश्चित करते हुए हर घर तिरंगा को जन आंदोलन का रूप दिया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस हमारा राष्टï्रीय पर्व है। इस अवसर पर ऐसा अभियान चलाया जाएगा जो हर भारतीय के लिए गौरवपूर्ण होगा। हर नागरिक का दायित्व बनता है कि वह हर घर तिरंगा का हिस्सा बनें। सभी सरकारी कार्यालयों, घरों व इमारतों पर तिरंगा लगाया जाएगा। साथ ही आम जनमानस को भी उनके घरों में तिरंगा लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। 

अतिरिक्त उपायुक्त शर्मा ने निर्देश दिए कि पंचायतों, हैल्थ सेंटरों, फेयर प्राइस शॉप, स्कूलों-कालेजों, पुलिस, परिवहन विभाग, मीडिया व वैबसाईटों और वॉल पेंटिंग की सहायता से हर घर तिरंगा अभियान का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करते हुए लोगों को जागरूक करने का प्रयास करें। पंचायत विभाग इसके लिए एक नोडल अधिकारी को नियुक्त करते हुए पोस्ट ऑफिस, पंचायत घर, कॉमन सर्विस सेंटरों, वृद्घाश्रमों, आंगनवाड़ी केंद्रों तथा सरकारी स्कूलों में राष्टï्रीय ध्वज वितरीत करते हुए लगवाना सुनिश्चित करें। ग्राम सभाओं का आयोजन कर तिरंगे की मांग की जानकारी जुटाकर आपूर्ति को सुनिश्चित करें। गांवों में तिरंगा वितरण व बिक्री केंद्र चिन्हित किये जायें। तिरंगे बनवाने के लिए स्वयं सहायता समूहों की मदद ली जाए। 

शहरी स्थानीय निकाय विभाग को इस दिशा में विशेष सहयोग के लिए प्रोत्साहित करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि शहरी क्षेत्र में तिरंगे की आपूर्ति व वितरण सुनिश्चित किया जाए। पार्षदों को अभियान के साथ प्रमुखता से जोड़ें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के लिए निर्देश दिए कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों इत्यादि में तिरंगा लगवाना सुनिश्चित किया जाए। अस्पतालों के प्रतीक्षा क्षेत्रों में डिजिटल स्क्रीन लगवायें। उन्होंने शिक्षण संस्थानों खासतौर पर विश्वविद्यालयों को विशेष सहयोग व भूमिका निर्वहन के लिए प्रोत्साहित किया। 

इसके अलावा भी अतिरिक्त उपायुक्त शांतनू शर्मा ने विशेष दिशा-निर्देश दिए, ताकि हर घर तिरंगा अभियान को पूर्ण सफलता मिले। इस मौके पर नगराधीश डा. अनमोल, सतीश खोखर, अजय आदि मौजूद थे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker