हरियाणा

प्री- लोक अदालतों का किया गया आयोजन |

312 इन्तेकाल, 01 तकसीम के केसों का निपटारा किया गया     

सोनीपत  राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने व् अधिकतम केसों के निपटान के लिए  राष्ट्रीय लोक अदालत से  पहले जिला प्रशासन  के समन्वय से  जिला व् उपमंडल स्तर पर प्री- लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है। इन प्री- लोक अदालतों  के माध्यम से इंतकाल (म्युटेशन ) व् राजस्व मामलों से संबंधित केसों का निपटान किया जाएगा। इस क्रम में  दिनांक 04 .08 .2022 को   एस. डी. एम कार्यालय, गोहाना , एस. डी. एम कार्यालय, गनौर, तहसीलदार कार्यालय, गनौर,  तहसीलदार कार्यालय, गोहाना, नायब तहसीलदार, गोहाना में  प्री लोक अदालत का आयोजन किया  गया। इन प्री लोक अदालत के माध्यम से कुल 312 इन्तेकाल, ०१ तकसीम के केसों का निपटारा किया गया। इसके अलावा जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा उपरोक्त स्थानों पर परा-विधिक स्वयंम सेवक व् सक्षम युवाओं की नियुक्ति कर आम जान को लोक अदालत के लाभ व् प्राधिकरण द्वारा दी जाने वाली क़ानूनी सहायता आदि  के बारें में जागरूक किया गया।
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष एवंम जिला एवंम सत्र न्यायाधीश श्री प्रमोद गोयल  के नेतृत्व  में तथा श्री रमेश चंद्र, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवंम सचिव की देखरेख में  13 अगस्त  2022 को जिला स्तर पर सोनीपत व् उपमंडलीय स्तर पर गोहाना , गनौर , खरखौदा न्यायिक परिसर में आपसी सहमति से केसों के निपटारे के लिए  राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा।  
लोक अदालत के विषय में अधिक जानकारी व किसी भी अन्य  सहायता के लिए, जिला ऐ. डी. आर . सेंटर,  जिला विधिक सेवायें प्राधिकरण, जिला न्यायालय परिसर, सोनीपत  या हेल्पलाइन नंबर 0130 -2220057  पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker