राष्ट्रीय

कांग्रेस दो अक्टूबर से शुरू करेगी ‘भारत जोड़ो’ अभियान

नई दिल्ली, 30 जून । कांग्रेस 02 अक्टूबर से भारत जोड़ो अभियान का शुभारंभ करेगी। इस अभियान के तहत कांग्रेस नेता लोगों के बीच जाएंगे और अपने विचार और नीतियों से लोगों को अवगत कराएंगे। यह यात्रा सामाजिक समरसता के बंधनों को मजबूत करने के लिए कांग्रेस शुरू करेगी।

कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि कांग्रेस 02 अक्टूबर से भारत जोड़ों अभियान की शुरुआत करेगी। यह अभियान देशव्यापी होगा। कन्याकुमारी से कश्मीर तक यात्रा निकाली जाएगी और जनता से संवाद किया जाएगा। यह यात्रा सामाजिक समरसता के बंधनों को मजबूत करने के लिए है।

लांबा ने कहा कि भाजपा ने इस समय देश में धार्मिक उन्माद का माहौल बना रखा है। इसी कारण देश में उदयपुर जैसी घटनाएं हो रही हैं। लांबा ने कहा कि देश का विकास भाई-चारे और अच्छे माहौल से होती है लेकिन इस समय देश का माहौल खराब किया जा रहा है। भाजपा की ओर से धर्म की राजनीति की जा रही है। इसी कारण अर्थ व्यवस्था चौपट हो रही है। उन्होंने कहा कि बीते कुछ समय में देश के लगभग आठ हजार व्यापारियों ने यहां से दूसरे देश जाकर व्यापार करने के लिए आवेदन किया है। उनको भय है कि कहीं उनका व्यापार ठप न हो जाए।

लांबा ने कहा कि देश के आर्थिक हालात ऐसे हैं कि 03 करोड़ 60 लाख गृहणी बीते एक वर्षों में एक बार भी गैस सिलेंडर नहीं भरा सकी हैं। लांबा ने कहा कि राजधानी दिल्ली में बीते कुछ समय में 520 दंगे हो चुके हैं। देश में भी आए दिन दंगे हो रहे हैं। पीएम मोदी ने एक बार भी शांति की अपील नहीं की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker