हरियाणा

संतराम वाल्मीकि ने भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के लिए ग्रामीणों को दिया निमंत्रण 

गोहाना: भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता संतराम वाल्मीकि ने कहा कि भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस सात अक्टूबर को गोहाना में प्रदेश स्तर पर मनाया जा रहा है। प्रकट दिवस में  मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उन्होंने प्रकट दिवस को लेकर विभिन्न गांव का दौरा किया और ग्रामीणों को प्रकट दिवस का निमंत्रण दिया। 

संतराम वाल्मीकि ने कहा कि भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस सात अक्टूबर को गोहाना में मनाया जा रहा है। समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचेंगे। सीएम के राजनीति सचिव कृष्ण बेदी, विधायक बिशंबर वाल्मीकि, विधायक जगदीश नय्यर, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रातअवतार वाल्मीकि, विशिष्ठ अतिथि के रूप में पहुंचेंगे। उन्होंने गांव ठसका, मदीना, माहरा व भैंसवान का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की। पूर्व सरपंच राजेंद्र ठसका, मोहित वाल्मीकि, बलबीर रभडा, बलजीत छिछडाना, अमित माहरा, शीलू माहरा, जयभगवान ठसका, राजकुमार ठसका, कृष्ण पुठी, सुरेश मदीना, रमेश, नफे सिंह वाल्मीकि, मनोज ठसका आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker