हरियाणा

राजीव जैन ने कॉमनवैल्थ खेलों में हॉकी में रजत पदक विजेता भारतीय टीम के खिलाड़ी अभिषेक नैन का किया अभिनंदन

-राजीव जैन ने कॉमनवैल्थ खेलों में हॉकी में रजत पदक विजेता भारतीय टीम के खिलाड़ी अभिषेक नैन का किया अभिनंदन

-भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के निर्देश पर विजेता खिलाड़ी के घर जाकर दी बधाई

-वल्र्ड कप के लिए अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए पूर्व मीडिया सलाहकार ने स्मृति चिन्ह किया भेंट

-भाजपा सरकार की खेल नीति की बदौलत खेल-खिलाडिय़ों को मिल रहा विशेष प्रोत्साहन: राजीव जैन

सोनीपत, 18 अगस्त। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कॉमनवैल्थ खेलों रजत पदक विजेता भारतीय पुरूष हॉकी टीम के खिलाड़ी अभिषेक नैन के मयूर विहार स्थित आवास में पहुंचकर उनको स्मृति चिन्ह भेंट कर शॉल ओढ़ाकर अभिदंन किया। उन्होंने अभिषेक व उनके परिजनों को बधाई देते हुए कहा कि अंतर्राष्टï्रीय स्तर पर अभिषेक ने देश का नाम रोशन कर जिलावासियों को गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान किया है।

            भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के निर्देश पर पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने अंतर्राष्टï्रीय हॉकी खिलाड़ी अभिषेक नैन के घर जाकर उनको सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की खेल नीति की बदौलत खेल-खिलाडिय़ों को विशेष प्रोत्साहन मिल रहा है। इसके बेहतरीन परिणाम भी प्राप्त हो रहे हैं। हमारे खिलाड़ी लगातार सफल प्रदर्शन कर रहे हैं। ओलंपिक के बाद अब कॉमनवैल्थ खेलों में भी हमारे खिलाडिय़ों ने दमदार प्रदर्शन किया है।

          पूर्व मीडिया सलाहकार जैन ने कहा कि देश ने कॉमनवैल्थ खेलों में करीब 60 पदक जीते हैं, जिनमें से अकेले हरियाणा के खिलाडिय़ों ने लगभग 20 पदक अपने नाम किये है। इनमें सोनीपत के खिलाडिय़ों का विशेष योगदान रहा है। भारतीय हॉकी टीम में सोनीपत के खिलाड़ी अभिषेक नैन प्रमुख खिलाड़ी के रूप में शामिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभिषेक ने उभरते खिलाडिय़ों के लिए प्रोत्साहन देने का काम किया है। वे एक उदाहरण और प्रेरणा बनकर सामने आये हैं। अन्य खिलाडिय़ों को उनसे सीखने को मिलेगा।

           पूर्व मीडिया सलाहकार ने कहा कि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ भी हर अवसर पर खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करते रहे हैं। इस मौके पर भी उन्होंने विशेष रूप से अभिषेक के लिए बधाई संदेश भेजा है। इससे खिलाडिय़ों को हौंसला मिलता है और वे बेहतर से बेहतर प्रदर्शन को लालायित होते हैं। इसके साथ ही श्री जैन ने अभिषेक को आने वाले हॉकी वल्र्ड कप में भी जीत के लिए शुभकामनां दी। उन्होंने कहा कि हमारी हॉकी की टीम बेहद मजबूत है, जो लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। अपनी पुरानी लय में लौट रही हॉकी टीम से वल्र्ड कप में भी सफल प्रदर्शन की आशाएं हैं। इस मौके पर अनेकों गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker