राष्ट्रीय

राजग की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का लखनऊ दौरा आज

लखनऊ, 08 जुलाई । भाजपा समर्थित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से घोषित राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्म आज लखनऊ आ रही हैं। वह 03 बजे चौधरी चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लखनऊ पर पहुंचेगी। एयरपोर्ट पर श्रीमती मुर्मू के जोरदार स्वागत की तैयारियां की गई है।

द्रोपदी मुर्मू की अगवानी के लिए एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, अपना दल (एस) के नेता आशीष पटेल व निषाद पार्टी के नेता डा. संजय निषाद सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

द्रौपदी मुर्मू प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राजग के घटक दलों के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों व विधायको के साथ ही विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं से समर्थन मांगेंगी।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि द्रोपदी मुर्मू राजग प्रत्याशी के रूप में भारतीय जनता पार्टी, अपना दल (एस), निर्बल भारतीय शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के सांसदों व विधायकों के साथ सायं 05ः30 बजे लोकभवन में बैठक करेंगी। वह राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी के रूप में समर्थन के लिए सम्पर्क व संवाद करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker