पूर्व विधायक नरेश कौशिक कार्यालय पर बहादुरगढ़ शहरी मंडल भाजपा ने शहीदी दिवस पर किया शहीदों को नमन
सिद्धार्थ राव, बहादुरगढ़।
पूर्व विधायक नरेश कौशिक कार्यालय पर बहादुरगढ़ शहरी मंडल भाजपा ने शहीदी दिवस पर शहीद भगतसिंह, राजगुरु, सुखदेव को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. दिनेश कौशिक, जिला महामंत्री अश्विनी शर्मा, मंडल अध्यक्ष कृष्ण चन्द्र व मंडल महामंत्री रमेश राठी आदि ने कहा कि इन महान वीर सपूतों के बलिदान को देश कभी नहीं भूलने वाला। उन्होंने कहा कि देश की युवा पीढ़ी हमेशा इन तीनों को अपने आदर्श के रूप में देखेगी। उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले इन वीर सपूतों को हम सलाम करते है।
मंडल महामंत्री रमेश राठी ने कहा कि मां भारती के इन सपूतों का बलिदान देश की हर पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उन्होंने कहा कि आज के ही दिन अंग्रेजी हुकूमत ने साल 1931 में भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को फांसी के फंदे पर चढ़ा दिया था। ऐसे वीर शहीदों को भारत नमन करता है। उन्होंने कहा कि आजादी के दीवानों के इस बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। स्वतंत्रता के नायकों ने अपने प्राणों का उत्सर्ग कर देशवासियों में वैचारिक क्रांतिकारी शंखनाद किया ताकि देश आजाद हो सकें और भारतवासी एक स्वतंत्र और सम्मानजनक जीवन जी सके। मंडल अध्यक्ष कृष्ण चंद्र ने कहा भाजपा की केन्द्र व प्रदेश में सरकार बनने के बाद सही मायने में देश के वीर सपूतों, क्रांतिकारियों को जो सम्मान मिलना चाहिए था वो पूरा मान सम्मान दे रही है। उनकी जीवन के बारे में युवाओं को प्रेरित भी कर रही है। इस अवसर पर डॉ दिनेश कौशिक व जिला महामंत्री अश्विनी शर्मा, मंडल अध्यक्ष कृष्ण चन्द्र, मंडल महामंत्री रमेश राठी, अटल मंडल अध्यक्ष सचेत कुमार, नरेंद्र शर्मा, जिला प्रवक्ता दिनेश शेखावत, उपाध्यक्ष पवन रोहिल्ला, प्रवीण बागड़ी, प्रवीण सिंघल, एस सी मोर्चा शहरी मंडल विजय कुमार, कैप्टन देसराज, सत्यप्रकाश, टोनी सरपंच, नरेश गौड़, दीपक दलाल, अरुण कुमार, दीपक, तरुण ठकराल, बालू पंडित आदि मौजूद रहे।