राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले मुख्यमंत्री शिवराज, पीबीडी सम्मेलन की दी जानकारी

इंदौर, 10 जनवरी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को इंदौर प्रवास पर हैं। यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में उनसे मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री चौहान ने राष्ट्रपति मुर्मू का पुष्प-गुच्छ से स्वागत किया। राष्ट्रपति को मुख्यमंत्री चौहान ने प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) सम्मेलन में प्रथम दो दिन में हुए सत्रों व कार्यक्रमों से अवगत करवाया। साथ ही 11 और 12 जनवरी को हो रही ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के उद्देश्यों की जानकारी भी दी।

इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का देवी अहिल्या विमानतल इंदौर आगमन पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंगवस्त्र पहना कर और पुष्प भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, जल-संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, सांसद शंकर लालवानी, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार ने भी राष्ट्रपति का स्वागत किया। विमानतल पर मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस, डीजीपी सुधीर सक्सेना, संभागायुक्त डॉ. पवन शर्मा, पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र, कलेक्टर टी. इलैया राजा और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker