हरियाणा

पंचायती राज चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी के राष्टï्रीय उपाध्यक्ष केसी बांगड ने ली पदाधिकारियों की बैठक

-उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में जजपा कर रही है अपने सभी चुनावी वादों को पूरा-केसी बांगड


-पार्टी के सभी कार्यकर्ता मिलकर करें पंचायती राज चुनावों की तैयारी-पंचायती राज प्रदेश अध्यक्ष संजय कबलाना


-लोगों की बीच जाकर गठबंधन सरकार की नीतियों के प्रति लोगों जागरूक कर रहे है पार्टी कार्यकर्ता-जिलाध्यक्ष पदम दहिया


-जिलाध्यक्ष ने लोगों को 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराने का किया आह्वïान


सोनीपत, 13 अगस्त। प्रदेश में होने वाले पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर जननायक जनता पार्टी के राष्टï्रीय अध्यक्ष डॉ० अजय चौटाला व उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के निर्देशानुसार पार्टी के राष्टï्रीय वरिष्ठï उपाध्यक्ष केसी बांगड़ ने शनिवार को पार्टी कार्यालय में पार्टी के सभी पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि लोगों ने जननायक जनता पार्टी(जजपा) पर अपना भरोसा दिखाया और 2018 में बनी पार्टी ने लोगों के विश्वास के बल पर बहुत कम समय में विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार में अपनी हिस्सेदारी बनाई। लोगों के इसी विश्वास के कारण पार्टी ने पिछले दिनों हुए निकाय चुनावों में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
श्री बांगड़ ने कहा कि सभी हलका अध्यक्ष पंचायती राज चुनाव से संबंधित संभावित उम्मीदवारों से सूची बनाकर दस दिन के अन्दर जिलाध्यक्ष को दें ताकि उसपर विचार-विमर्श किया जा सके। उन्होंने कहा कि  प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला लोगों के इसी विश्वास के बल पर आज चौधरी देवी लाल के बताए रास्ते पर चलते हुए कमेरे, मजदूर, युवाओं और किसान वर्ग के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान पार्टी ने जो वादे लोगों के सामने किए थे उन्हें उप-मुख्यंत्री लगातार पूरे कर रहे हैं।
राष्टï्रीय वरिष्ठï उपाध्यक्ष ने कहा कि उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के प्रयासों से प्रदेश के युवाओं को स्थानीय प्राईवेट नौकरियों 75 प्रतिशत आरक्षण मिला। किसानों को 72 घण्टे के अंदर उनकी फसल के दाम सीधे उनके खाते में पहुंचाए गए। इसके अलावा महिलाओं को पंचायती चुनावों में 50 प्रतिशत आरक्षण मिला। सरकारी कार्यालयों में कच्ची नौकरियों में ठेका प्रथा को खत्म करते हुए हरियाणा रोजगार कौशल निगम की स्थापना की गई ताकि कच्चे कर्मचारियों को ठेकेदारों केे शोषण से मुक्त करवाया जा सके।
पंचायती राज चुनाव के प्रदेशाध्यक्ष संजय कबलाना ने कहा कि आने वाले दिनों में होने वाले पंचायती राज चुनावों को लेकर सभी पदाधिकारी आज से ही चुनाव की तैयारियों में लग जाएं ताकि हम इन चुनावों में जीत हासिल कर सकें। उन्होंने कहा कि जल्द ही हाईकमान द्वारा निर्णय लिया जाएगा कि पंचायती राज चुनाव पार्टी चिन्ह पर लड़ा जाएगा या नहीं। उन्होंने कार्यकर्ता को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता एक साथ मिलकर चुनावों की तैयारी की तैयारियों में जुट जाएं। क्योंकि कार्यकर्ताओं की एकता किसी भी सफलता को पाने के लिए सबसे बड़ी शक्ति हैं।
जिलाध्यक्ष पदम दहिया ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों में रूचि रखने वाले नए कार्यकताओं को पार्टी के साथ जोडऩे का कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंचायती राज चुनाव को लेकर हाईकमान द्वारा जो भी निर्देश दिए जाएंगे उनपर तुरंत अमल किया जाएगा ताकि पार्टी आने वाले चुनावों में ऐतिहासिक प्रदर्शन कर सके। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता लगातार सभी गांवों का दौरा कर रहे है और लोगों को गठबंधन सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
जिलाध्यक्ष ने आजादी का अमृत महोत्सव की श्रंखला में बनाए जा रहे हर घर तिरंगा को लेकर लोगों का आह्वïान किया कि सभी नागरिक इस अभियान के साथ जुडक़र 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराएं ताकि हम विश्व को अखंड भारत का संदेश दे सके। उन्होंने कहा कि इस अभियान को एक पर्व के रूप में मनाते हुए देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों को नमन करें और उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देश की तरक्की को लेकर कार्य करें।
इस मौके पर तेलू राम जोगी, रणबीर दहिया, भूपेन्द्र मलिक, सरकार में चेयरमैन पवन खरखौदा, बबीता दहिया, सुमित राणा, रामकिशन तुषीर, सियानंद त्यागी, नमेश नाथ, संदीप गहलावत, नरेन्द्र गहलावत, अनिल त्यागी, ओमप्रकाश रसोई, शीलू खासा, देवेन्द्र दहिया, कुलदीप मलिक, अजीत आंतिल, रवि दहिया, अंजू बाला खटक, रमेश बडौली, धर्मबीर गहलावत, सुरेन्द्र कासंडी, डॉ राममेहर राठी, प्रदीप बड़वासनी, सतीश दुभेटा, जुगतीराम, इंद्रजीत दहिया, अमित चौपड़ा, अमित आंतिल, राकेश मलिक, अमरजीत जुआं, संदीप कांसडी, सरोज शामड़ी, निर्मला वर्मा, विद्या मोर, मंजीत खत्री, जयकंवार सेवली, सुभम नैन, हवासिंह वर्मा, रामचंद्र देशवाल, विजयपाल ककाना, विशाल मलिक तथा सुरेश धवन सहित पार्टी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker