उत्तर प्रदेश

कल्याण सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे राजनाथ सिंह

लखनऊ, 27 अगस्त। लालबाग स्थित लखनऊ नगर निगम के सामने स्थित पार्क में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.कल्याण सिंह की प्रतिमा लगाई जायेगी। प्रतिमा निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है। कल्याण सिंह की प्रतिमा का अनावरण केन्द्रीय रक्षामंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह रविवार को 11 बजे करेंगे।

कल्याण सिंह सनातन सेवा स्मृति न्यास के अध्यक्ष प्रशान्त भाटिया ने बताया कि कल्याण सिंह ने उत्तर प्रदेश में सुशासन की नींव डाली थी। उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए एक सुशासन का माडल पूरे देश को दिया था। वह हिन्दुत्व के प्रखर योद्धा थे। श्रीराम जन्मभूमि आन्दोलन में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनकी स्मृति के लिए नगर निगम के सामने एक प्रतिमा लगाई जा रही है।

प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया, एमएलसी मुकेश शुक्ला, सांसद राजवीर सिंह, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker