कजाकिस्तान कर्लिंग कप टूर्नामेट में उपविजेता रही भारतीय टीम को किया गया सम्मानित
नई दिल्ली, 11 जून भारतीय टीम 21वें कजाकिस्तान कर्लिंग कप डब्ल्यूसीटी (वर्ल्ड कर्लिंग टूर) मिक्स्ड डबल्स 2022 टूर्नामेंट में उपविजेता रही। यह टूर्नामेंट 26 मई से 29 मई के बीच आयोजित किया गया था।
कर्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की अध्यक्ष रश्मि सलूजा ने नई दिल्ली में एक शानदार समारोह में विजेता टीम को सम्मानित किया। उन्होंने आगामी इंडो-कजाखस्तान कर्लिंग चैंपियनशिप 2022 में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार भारतीय कर्लिंग टीम को किट भी भेंट की। इस कार्यक्रम में उनके द्वारा भारतीय कर्लिंग टीम जर्सी का भी अनावरण किया गया।
चैंपियन पहलवान और पद्म श्री पुरस्कार विजेता योगेश्वर दत्त (ओलंपिक और राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता) और भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता, इस अवसर पर उपस्थित होने वाले कुछ प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों में शामिल थे।
यह आयोजन खेल के अभ्यासियों को मान्यता देकर भारत में कर्लिंग के खेल को समर्थन और लोकप्रिय बनाने के रेलिगेयर के प्रयासों का हिस्सा था।
कजाकिस्तान मिक्स्ड डबल्स कर्लिंग कप, वर्ल्ड कर्लिंग टूर का हिस्सा है जो एलीट कर्लिंग में दुनिया के सबसे हाई-प्रोफाइल इवेंट्स को जोड़ता है। वर्ल्ड कर्लिंग फेडरेशन द्वारा आयोजित, यह मिक्स्ड डबल्स श्रेणी में दुनिया भर की राष्ट्रीय टीमों की भागीदारी को सूचीबद्ध करता है।
जर्सी का अनावरण करते हुए, रश्मि सलूजा कहा, “हम वर्ल्ड कर्लिंग टूर (डब्ल्यूसीटी) में भारतीय मिश्रित युगल टीम की जीत से खुश हैं। मैं भारतीय दल को उनकी विलक्षण उपलब्धि पर शुभकामनाएं देती हूं। रेलिगेयर परिवार एक हिस्सा बनने के लिए उत्साहित है। हम कर्लिंग में भारत के विकास और आने वाले वर्षों में टीम इंडिया की सफलता की कामना करते हैं। रेलिगेयर में, हम मानते हैं कि किसी देश की आर्थिक प्रगति सीधे तौर पर उसके नागरिकों के स्वास्थ्य और कल्याण से प्रभावित होती है। खेल एक स्वस्थ जीवन शैली की कुंजी है और सीधे देश के आर्थिक विकास में योगदान देता है।”