युवा मंच के कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों के बीच किया कंबल का वितरण
अररिया 16 जनवरी। पछुआ हवा के साथ हांड़ मांस कंपकंपा देने वाली ठंड के बीच सार्वजनिक स्थानों पर रहने वाले गरीब निसहायों के बीच फारबिसगंज युवा मंच के कार्यकर्ताओं ने कंबल का वितरण किया।
फारबिसगंज युवा मंच के अध्यक्ष उद्देश्य कुमार, उपाध्यक्ष विपिन जायसवाल, सचिव रवि जायसवाल, कोषाध्यक्ष राहुल आनंद, सहित कृष्णा कुमार सहित अमन भगत,बिट्टू राज, निहाल आलम, कृष कुमार आदि ने स्टेशन चौक,पटना बस स्टैंड रोड, फारबिसगंज अनुमंडल अस्पताल में जाकर जरूरतमंदों के बीच में कंबल का वितरण किया।
मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जायसवाल,सुनील यादव आदि मौजूद थे। युवा मंच के अध्यक्ष उद्देश्य कुमार ने बताया कि ठंड के सितम के बीच जरूरतमंदों के बीच उनकी संस्था कंबल का वितरण कर रही है और उनके संस्था का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों को मदद करने के साथ शहर का विकास और शहर वासियों को जागरूक बनाना है।