विशेष सत्र एक दिन के लिए और बढ़ा
नई दिल्ली, 26 अगस्त। दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र को शुक्रवार को एक दिन के लिए और बढ़ा दिया गया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा था कि वे विधानसभा में ‘विश्वास’ प्रस्ताव लेकर आयेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली विधानसभा कि वे लोगों को यह दिखाने के लिए सदन में एक विश्वास प्रस्ताव लाना चाहते हैं कि भाजपा आम आदमी पार्टी के एक विधायक को भी नहीं तोड़ सकती।
दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र में आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के अन्य विधायकों ने उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के शिक्षा क्षेत्र में किए गए कार्यों की प्रशंसा की। साथ ही विपक्षी भाजपा पर आरोप लगाया कि वे उनकी सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है।
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि भाजपा का ‘ऑपरेशन लोटस’ दिल्ली में आकर ‘कीचड़’ (धराशाही) हो गया है। पार्टी ‘सीरियल किलर’ की तरह है और चुनी हुई सरकारों को गिराने में लगी हुई है।
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि की भाजपा आरोप लगा रही है कि दिल्ली की नई शराब नीति में घोटाला हुआ है। इसको लेकर भाजपा नेता अलग-अलग तरह के दावे कर रहे हैं साथ ही सीबीआई भी इस मामले में कोई ठोस आरोप नहीं लगा पाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीबीआई ने मुख्यमंत्री सिसोदिया के आवास पर 14 घंटे छानबीन की लेकिन उन्हें एक अठन्नी भी नहीं मिली।