भाजपा महिला मोर्चा द्वारा बरियाही बस्ती मे चौपाल कार्यक्रम आयोजित
सहरसा,09 जून ।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकी कुमारी की अध्यक्षता में गुरूवार को कहरा मंडल बरियाही बस्ती गांव में चौपाल कार्यक्रम आयोजित की गई।
इस बैठक में महिला मोर्चा अपने टीम ने प्रधानमंत्री द्वारा महिलाओं के लिए विभिन्न तरह की योजनाएं इन 8 वर्षों में शुरू किया गया है। जिसका लाभ हमारी माता एवं बहने बहुत अच्छी तरह से ले रही है । जैसे बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, उज्जवला गैस ,हर घर शौचालय, हर घर पक्का मकान, महिला उद्यमी के लिए विशेष प्रोत्साहन, तीन तलाक सहित बहुत सारी योजनाएं जो आज हमारी माताओं एवं बहनों को मान सम्मान के साथ एक नई शिखर पर पहुंचा रही है ।
इसके लिए महिला मोर्चा प्रधानमंत्री को अभिनंदन पत्र के साथ धन्यवाद देना चाहती हूं। इस बैठक में महादलित जिला अध्यक्ष महेंद्र राम, महिला मोर्चा जिला मंत्री सुगमणि देवी, मंडल अध्यक्ष अभिलाष,जयमाला देवी,सुनैना देवी, पूनम कुमारी,रंजना देवी एवं रिंकू देवी सहित पार्टी की सभी महिलाएं उपस्थित रहे।इस अवसर पर महिला मोर्चा के सदस्यो ने जिलाध्यक्ष को चादर एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।जिलाध्यक्ष श्रीमति रिंकी ने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा के संगठन को मजबूत बनाने के लिए ग्रामीण स्तर पर विशेष कार्यक्रम चलाया जा रहा है। भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य केन्द्र की जन कल्याणकारी नीतियों के प्रति लोगो को जागरूक किया जा रहा है।