बाबा साहेब ने कमजोर और पिछड़े वर्ग के अधिकारों के लिए पूरा जीवन संघर्ष किया : सुनील जांगड़ा
*सुनील जांगड़ा बोले-भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर का पूरा जीवन संघर्षरत रहा है
सिद्धार्थ राव, बहादुरगढ। शहर के पटेल नगर में जय श्री श्याम सेवा समिति द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष में एक सामाजिक कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का आयोजन समिति अध्यक्ष राजबीर सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता ठेकेदार सुनील जांगड़ा ने शिरकत की।
बाबा साहेब के चित्र पर भाजपा नेता ठेकेदार सुनील जांगड़ा व समिति पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा नेता सुनील जांगड़ा ने कहा कि भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर का पूरा जीवन संघर्षरत रहा है। उन्होंने भारत की आजादी के बाद देश के संविधान के निर्माण में अभूतपूर्व योगदान दिया।
बाबा साहेब ने कमजोर और पिछड़े वर्ग के अधिकारों के लिए पूरा जीवन संघर्ष किया। सुनील जांगड़ा ने कहा कि डॉ. अंबेडकर सामाजिक नवजागरण के अग्रदूत और समतामूलक समाज के निर्माणकर्ता थे। अंबेडकर समाज के कमजोर, मजदूर, महिलाओं आदि को शिक्षा के जरिए सशक्त बनाया। सुनील जांगड़ा ने कहा कि बाबा साहेब ने भारत की आजादी की लड़ाई में ना सिर्फ एक अहम भूमिका निभाई बल्कि सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए संविधान निर्माण की भी जिम्मेदारी उठाई।
समिति अध्यक्ष राजबीर सिंह ने कहा कि बाबा साहेब ने देश से जाति प्रथा और समाज में कुव्यवस्था को खत्म करने में अहम भूमिका निभाई थी। उनका मानना था कि सभी जाति के लोगों को एक जैसा अधिकार मिलना चाहिए ताकि आगे चलकर किसी भी प्रकार भेदभाव ना हो। इस अवसर पर उप प्रधान विपिन यादव, ममता खन्ना, रामनिवास, साहब सिंह, अमृत लाल बत्रा, सुनील कुमार, सागर चौहान, लक्ष्मण, सोनू, रोशन, केशव आदि मौजूद रहे।