बिहार

महाकाल परिसर में बने महाकाल लोक का पीएम मोदी के लोकार्पण का भाजपाइयों ने देखा लाइव प्रसारण

अररिया 11अक्टूबर। मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में मंगलवार को महाकाल परिसर में बने महाकाल लोक का पीएम नरेंद्र मोदी लोकार्पण किया जिसका लाइव प्रसारण बड़ा शिवालय शिव मंदिर में विधायक विद्यासागर उर्फ मंचन केशरी की उपस्थिति एवं नगर अध्यक्ष रजत सिंह की अध्यक्षता में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने देख साक्षी बना।

विधायक ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्जैन में नवनिर्मित श्री महाकाल लोक का लोकार्पण किये जो उज्जैन के इतिहास में एक अविस्मरणीय है। पीएम मोदी के हाथों होने वाला यह लोकार्पण न सिर्फ उज्जैन बल्कि समूचे मध्यप्रदेश के गौरव को वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित करेगा। इस लोकार्पण कार्यक्रम से 50 देशों के एनआरआई भी जुड़ें। साथ ही प्रदेश के 1070 मंडलों में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ।

उन्होंने कहा की उज्जैन की भूमि पर भाजपा मध्यप्रदेश का प्रत्येक कार्यकर्ता और प्रदेश के नागरिक प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए आतुर दिखे।वही नगर अध्यक्ष रजत सिंह एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष मनोज झा ने कहा कि प्राचीनतम नगरी उज्जैन धार्मिक के साथ-साथ सांस्कृतिक रूप से भी अत्यंत समृद्ध और वैभवशाली रही है। इस भूमि पर न सिर्फ आदर्श शासक हुए हैं, बल्कि अपनी कला और लेखनी से इतिहास को समृद्ध बनाने वाले कलाकार और रचनाकार भी हुए हैं। प्राचीनकाल से ही भगवान महाकाल उज्जैन की पहचान रहे हैं और वैश्विक परिद्दश्य में उज्जैन को भगवान महाकाल की नगरी के रूप में ही देखा जाता रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के प्रयासों से भगवान महाकाल की इस नगरी में श्री महाकाल लोक का लोकार्पण हुआ है, जो उज्जैन शहर को और भी भव्यता प्रदान करेगा।

फारबिसगंज विधायक विधासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी, बीजेपी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष मनोज झा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मधु देवी, नगर अध्यक्ष रजत सिंह, राकेश कुमार, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष चांदनी सिंह, अमित निराला, टिंकू जयसवाल, शिवानी सिंह प्रदीप कर्ण,प्रसेनजित चौधरी, प्रमोद पासवान, शिवराम शर्मा, मनोज ठाकुर, सूरज केशरी, , सोनू जायसवाल, प्रदीप साह,दयाल कुमारसमेत दर्जनों बीजेपी कार्यकर्ता स्थानीय निवासी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker