भारत जोड़ो यात्रा नए इतिहास की रचना करेगी : पुरखासिया
युवा कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ हरियाणा के पूर्व उपाध्यक्ष राजेश पहलवान पुरख़ासिया रैली का न्यौता देते हुए।
गन्नौर। गन्नौर विधान सभा क्षेत्र से युवा कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ हरियाणा के पूर्व उपाध्यक्ष राजेश पहलवान पुरख़ासिया ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा एक नए इतिहास की रचना कर रही है जिसमें एक के बाद एक लोग जुड़ते जा रहे हैं ।
राजेश पहलवान पुरख़ासिया ने गांवअटायल, आहुलाना, बली कुतुबपुर, सरढाना, पुगथला,तेवड़ी, कैलाना, पुरख़ास धीरान, पुरखास राठी में लोगों को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए न्यौता दिया। पुरखासियां ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 5 जनवरी को सनौली बॉर्डर से शाम 5 बजे से हरियाणा में प्रवेश करेगी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ की प्रभारी बहन कुमारी शैलजा के नेतृत्व में हलके से भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। पानीपत में 6 जनवरी को सेक्टर 13 और 17 के हुड्डा मैदान में सुबह 10 बजे रैली होगी। जिसे कांग्रेस नेता राहुल गांधी संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि रैली के लिए गन्नौर हलके में जनसर्म्पक कर लोगों का पहुंचने का न्यौता दिया जा रहा है।