राष्ट्रीय
रायपुर : एनडीए के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मुर्मू का छत्तीसगढ़ में भव्य स्वागत
रायपुर, 15 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को छत्तीसगढ़ पहुंची। भाजपा नेताओं ने रायपुर के माना एयरपोर्ट में मुर्मू का आत्मीय स्वागत किया। द्रौपदी मुर्मू वीआईपी रोड स्थित एक होटल में भाजपा, और जोगी पार्टी व बसपा के विधायकों से मिलीं। इन विधायकों ने एनडीए उम्मीदवार को अपना समर्थन देने का वादा किया। इस दौरान उम्मीद जताई गई ‘कि राष्ट्रपति बनने के बाद वो छत्तीसगढ़ की समस्याओं को संज्ञान में लेंगी। इस दौरान पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, सांसद रेणुका सिंह सहित अन्य प्रमुख नेता मौजूद थे।