मनोरंजन

क्यूट गर्ल सबा खान पर फिल्माया गया भोजपुरी गीत ‘टूटे कमरिया’ रिलीज

मुंबई, 03 नवंबर। चाहने वालों के दिलों पर राज करने वाली शिल्पी राज और सुपर सिंगर राकेश तिवारी का एक नया भोजपुरी सॉन्ग रिलीज हो गया है, जिसके बोल हैं ‘टूटे कमरिया’।

इसे शिल्पी के साथ राकेश तिवारी ने अपनी मधुर और मदहोश कर देने वाली आवाज में गाया है। इस गीत को भोजपुरी एक्ट्रेस सबा खान के ऊपर फिल्माया गया है। इन्हें इंडस्ट्री की क्यूट गर्ल भी कहा जाता है। उन्हें इंडस्ट्री को ज्वॉइन किए अभी महज कुछ ही वक्त बीता है और वो बहुत जल्द ही भोजपुरिया दर्शकों के दिल पर राज करने लगी हैं। इस सांग में उनकी लाजवाब परफॉर्मेंस ने सभी को हैरान कर दिया है।

सॉन्ग में सबा ने अपने कमर के दर्द को ऑनस्क्रीन पति से एक मजेदार अंदाज में बयां किया है। दोनों की केमेस्ट्री दर्शकों को बहुत ही ज्यादा भा रही है। ‘टूटे कमरिया’ को ट्रेंडिंग क्वीन शिल्पी राज और सुपर सिंगर राकेश तिवारी ने गाया है। इसके लिरिक्स सोनू सरगम ने लिखे हैं। इसको अभिनेत्री सबा खान पर फिल्माया गया है। त्रिभुवन यादव ने इसका संगीत दिया है। गाने का निर्देशन गोल्डी जायसवाल और कोरियोग्राफी बॉबी जैक्सन ने की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker