हरियाणा

नेहरू-गांधी परिवार की कांग्रेस हो चुकी है खत्म : अजय चौटाला

फरीदाबाद, 02 अक्टूबर जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह चौटाला ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस धरातल में जा रही है नेहरू गांधी परिवार की कांग्रेस खत्म हो चुकी है, और अब डमी कांग्रेस चल रही है। खड़के बिल्कुल डमी हो चले हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विरोध में हम पैदा हुए हैं उससे कभी भी जननायक जनता पार्टी हाथ नहीं मिलाएगी। भाजपा के साथ उनका पहले से ही नाता रहा है। डॉ अजय सिंह चौटाला रविवार को फरीदाबाद के गांव करनेरा में जनसंपर्क अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करने के उपरांत पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे।

उन्होंने कहा कि जननायक जनता पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ रहा है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि आने वाले चुनावों में जननायक जनता पार्टी का प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। इस मौके पर आयोजकों ने ग्रामीणों का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इसके अलावा संगठन बारे में बोलते हुए कहा कि संगठन के दिन रात मेहनत करने के बाद ही कार्यकर्ता मजबूत करता है और जननायक जनता पार्टी का कार्यकर्ता इस काम मे अग्रणी है। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव कृष्ण जाखड़,ठाकुर राजाराम, तेजपाल डागर, राजेश भाटिया, अरविंद भारद्वाज, उमेश भाटी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker