अशोक यादव बने जनकल्याण यादव सभा समिति के प्रधान
सिद्धार्थ राव, बहादुरगढ़। जनकल्याण यादव सभा समिति की एक बैठक बादली रोड स्थित यादव धर्मशाला में हुई। बैठक की अध्यक्षता सुरेंद यादव ने की। बैठक में सभा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अशोक कुमार यादव को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। इसके अलावा बनवारी लाल और धर्मबीर को उप प्रधान, विजय यादव को महासचिव, वीर सिंह यादव को सचिव और ललित कुमार यादव को सहसचिव और बालौर गांव के पूर्व सरपंच सतबीर यादव को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं राज सिंह यादव व कमल यादव को संरक्षक बनाया गया है। सभा में देवेंद्र सिंह यादव, सतबीर यादव, ईश्वर यादव, सुरेंद्र यादव, धर्मबीर यादव, सुधीर यादव, आनंद यादव, होशियार सिंह, राज सिंह को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किए गए। धर्मबीर यादव को निरीक्षक बनाया गया है। सभी नवनियुक्त सदस्यों ने अपनी नियुक्ति पर हर्ष जताते हुए कहा कि उन्हें जो भी जिम्मेवारी सौंपी गई है उसे वह पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ निभाएंगे व समाज की भलाई के लिए कार्य करेंगे।