मोदी के जन्मदिन पर भाजपा के अनुषांगिक संगठनों ने किये कार्यक्रम
देवरिया, 17 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा संगठन के विभिन्न संगठनों द्वारा अलग-अलग कार्यक्रम किया गया। मोदी के 72वें जन्मदिन पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया एवं भाजयुमो ने रक्तदान किया।
भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन देवरिया मेडिकल, सलेमपुर पीएचसी तथा रुद्रपुर पीएचसी पर किया गया। जिसमें 185 यूनिट रक्तदान हुआ तथा 484 लोगों ने भविष्य में जरूरत पड़ने पर रक्तदान करने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। रक्तदान शिविर में सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने भी मेडिकल कालेज में रक्तदान किया।
भाजपा किसान मोर्चा देवरिया के नगर मण्डल इकाई की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कचहरी चौराहे स्थित शिव मंदिर में किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा हवन-पूजन कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना किया। इस दौरान मोर्चाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र, अरुण मिश्र, प्रधान संघ अध्यक्ष अशोक मिश्र, हरीश त्रिपाठी, अजय सिंह अन्नू , नागेन्द्र सिंह, अरुण कुमार मिश्र, रितेश शर्मा, उमाकान्त पाण्डेय, सूरज मिश्र प्रमोद शाही, निर्मला गौतम, राधेश्याम शुक्ला, अम्बिकेश पाण्डेय, संजय पांडेय, प्रवीण निखर, नित्यानंद पाण्डेय, वीरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।