हरियाणा
फतेहाबाद: असम में शहीद हुआ पीलीमंदोरी का सैनिक
फतेहाबाद, 8 जनवरी। जिले के गांव पीलीमंदोरी निवासी एक सैनिक असम में ड्यूटी के दौरान शहीद होने का समाचार है। शहीद सैनिक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही उसकी मौत के कारणों बारे स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। सेना के अधिकारियों ने घटना के बारे में सैनिक के परिजनों को अवगत कराया दिया है।
शहीद के पार्थिव शरीर का गांव में सैनिक सम्मान के साथ अंत्येष्टि की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार गांव पीलीमंदोरी निवासी करीब 30 वर्षीय मनोज दहिया वर्ष 2011 में सेना में भर्ती हुए थे। मनोज कुमार 6 राज राइफल यूनिट में भर्ती थे। अस्पताल से रविवार को उनका निधन हो गया। शहीद सैनिक के एक बेटी है।