चुनाव जीतने के लिए भाजपा सरकार किसी भी हद तक गिर सकती हैं :- विनीत वत्स
सोनीपत कांग्रेस सेवादल सोशल मीडिया विभाग में हरियाणा स्टेट कोर्डिनेटर विनीत वत्स ने केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा की आज देश में बढ़ती हुईं महंगाई, डॉलर के मुकाबले गिरता रुपए, देश में बढ़ते हुए करप्शन, महिलाओं के साथ छेड़छाड, बलात्कार जैसी घटनाओ व देश में बढ़ती हुईं बेरोजगारी जैसे मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए एवं चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक गिर सकती हैं। वत्स ने कहा नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी ज़ी की ईडी द्वारा मनी लॉन्डरिंग मामले में नोटिस देने का मतलब हैं की भाजपा आने वाले चुनाव में हार के डर से बुरी तरह तिलमिला चुकी हैं। वत्स ने कहा की केंद्र सरकार इस तरह के नोटिस देना कहा तक उचित हैं। जबकि वर्ष 2015 में यही मामला इसी विभाग में साक्ष्य की कमी और कोई लेनदेन गलत तरीके से नहीँ होने के कारण खत्म कर दिया था। वत्स ने कहा की ईडी के सामने राहुल गाँधी की पेशी राजनीति से प्रेरित हैं। वत्स ने कहा की केंद्रीय एजेंसी अब केंद्र सरकार की कठपुतली बनकर रह गई हैं। जिसका इस्तेमाल केंद्र की मोदी सरकार विपक्ष की आवाज़ दबाने के लिए कर रही हैं। यह लोकतंत्र की हत्या हैं जो देश की जनता साफ देख रही हैं। वत्स ने कहा की मोदी सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए यें सब कर रही हैं।