मनोरंजन
खेत से मूली तोड़ते नजर आये सैफीना के लाडले तैमूर
करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी निजी जिंदगी से जुड़े अपडेट शेयर करती रहती हैं। बीते दिन करीना ने अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अपने पति के साथ बैडमिंटन खेलती नजर आ रही थी। वहीं मंगलवार को करीना ने अपने बेटे तैमूर की कुछ तस्वीरें साझा की है, जिनमें तैमूर खेत से मूली तोड़ते नजर आ रहे हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार करीना और उनका पूरा परिवार इन दिनों पटौदी पैलेस में छुट्टियां इंजॉय कर रहा है। जहां तैमूर खेत से मूली तोड़ रहे हैं। करीना ने इस दौरान की तैमूर की कुछ तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम के जरिये फैंस के साथ साझा करते हुए लिखा-‘गरम गरम मूली के परांठे घी के साथ लंच के लिए।’
फैंस तैमूर की इन क्यूट तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।