नगर परिषद नवनिर्वाचित भाजपा चेयरपर्सन सरोज रमेश राठी को मुख्यमंत्री व प्रदेशाध्यक्ष ने दी जीत की बधाई
* भय, भ्रष्टाचार के खिलाफ अबकी बार जनता जीती है, बहादुरगढ में करवाए जाएंगे समान विकास कार्य : सरोज रमेश राठी
सिद्धार्थ राव, बहादुरगढ़। नगर परिषद नवनिर्वाचित भाजपा चेयरपर्सन सरोज रमेश राठी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ जी से मिले। फूलो का गुलदस्ता भेंटकर मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर व प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ का अभिवादन किया। उन्होंने जीत की बधाई दी और मिठाई खिलाकर खुशी जताई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अबकी बार भय, भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता ने वोट दी है। सबका साथ सबका विकास के साथ कार्य करवाया जाएंगे। अब ट्रिपल इंजन की सरकार हरियाणा में बन रही है। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस, इनेलो व अन्य पार्टियों से ऊब चुकी है। अब जनता का मन भाजपा सरकार की तरफ है। बहादुरगढ़ में चहुँमुखी विकास कार्य करवाए जाएंगे और नवनिर्वाचित चेयरपर्सन सरोज रमेश राठी ईमानदारी निष्ठा भाव से जनता की सेवा करेगी और बहादुरगढ़ को विकसित बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन की ईमानदार सरकार प्रदेश में चल रही है। भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी लड़ाई लगातार जारी है। हरियाणा प्रदेशभर में बिना भेदभाव समान विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। नवनिर्वाचित चेयर पर्सन सरोज रमेश राठी ने बहादुरगढ़ की जनता के साथ-साथ पार्टी के शीर्ष नेताओं मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, पूर्व विधायक नरेश कौशिक, जिलाध्यक्ष विक्रम कादयान, चुनाव प्रभारी सतीश नांदल, जेजेपी हल्का अध्यक्ष संजय दलाल आदि का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि बहादुरगढ की जनता को साथ लेकर चला जायेगा और विकास कार्य करवाए जाएंगे।