हरियाणा

जेपी नड्डा के मार्गदर्शन में 2024 में केंद्र व हरियाणा में बनेगी बीजेपी की सरकार: डॉ पंकज जैन

सिद्धार्थ राव, बहादुरगढ़। भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति द्वारा जेपी नड्डा का भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर 2024 तक कार्यकाल बढ़ाने पर भाजपा नेता डॉ पंकज जैन ने खुशी जताते हुए कहा कि उनके कुशल संगठन नेतृत्व की बदौलत 2024 में केंद्र तथा हरियाणा में बीजेपी की प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर रहते हुए जेपी नड्डा ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य किया जिसकी बदौलत आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। डॉ पंकज जैन ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कुशल मार्गदर्शन में देश में करोड़ों कार्यकर्ता केंद्र व भाजपा शासित राज्य सरकारों द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे पात्र लोगों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। डॉ पंकज जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं को मान सम्मान मिलता है तथा पार्टी में कोई भी कार्यकर्ता अपनी मेहनत की बदौलत सरकार या संगठन में उच्च पद पर पहुंचकर राष्ट्र तथा संगठन पार्टी की सेवा कर सकता है । ऐसा सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में ही है जबकि अन्य पार्टियां परिवारवाद के लालच में घिरी हुई है। डॉ पंकज जैन ने कहा कि जेपी नड्डा के अध्यक्ष कार्यकाल में जिस भी राज्य में चुनाव हुए वहां भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया तथा सरकारें बनी। जेपी नड्डा के मार्गदर्शन में गुजरात में भारतीय जनता पार्टी ने आज तक की प्रचंड जीत हासिल की। पंकज जैन ने बताया कि जेपी नड्डा द्वारा समय-समय पर देश भर सहित हरियाणा में भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा ही संगठन की भावना के तहत किया गया । जिसमें हर हलके में रक्तदान करना, देश की आजादी के  नायकों की जयंती व पुण्यतिथि बड़े स्तर पर मनाकर उन्हें सम्मान देना, कोरोना काल में रसोई सेवा, कोरोना मरीजों को दवाइयां उपलब्ध कराना, घर घर जाकर लोगों को कोरोना से बचाव को किट बांटना सहित कई अन्य सामाजिक कार्य किए गए जिनकी सहाराना समाज के सभी वर्गों ने की। डॉ पंकज जैन ने कहा कि अन्य राजनीतिक पार्टियां सिर्फ निजी स्वार्थपूर्ति के लिए सत्ता हासिल करने के लिए राजनीति करती है जबकि भारतीय जनता पार्टी सत्ता के माध्यम से सिर्फ और सिर्फ राष्ट्र की सेवा व देश वासियों की भलाई करने का काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker