हरियाणा

राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा से हरियाणा में सत्ता परिवर्तन की लहर हुई शुरू: राजेश जून

सिद्धार्थ राव, बहादुरगढ़। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश डेलीगेट राजेश जून सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ फिरोजपुर झिरका में पहुंचकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का जोरदार स्वागत किया तथा यात्रा में शामिल हुए। भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चलते हुए प्रदेश डेलीगेट राजेश जून ने कहा कि पूरे देश में राहुल गांधी एकमात्र ऐसे नेता है जो मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध कर रहे हैं। राहुल गांधी ही भाजपा से देश की जनता को छुटकारा दिला सकते हैं। राजेश जून ने कहा कि हरियाणा कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में मजबूती से आगे बढ़ रही है और वह हरियाणा के एकमात्र नेता जो कि पूरे प्रदेश व देश में लोकप्रिय है। राजेश जून ने कहा कि 2024 के विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस भारी बहुमत से जीत दर्ज करके सरकार बनाएगी। राजेश जून ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने हरियाणा में आकर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का आगाज कर दिया है। राजेश जून ने कहा कि 7 जनवरी को पानीपत में भारत जोड़ो यात्रा यात्रा को लेकर होने वाली महारैली ऐतिहासिक होगी जो अब तक कि हरियाणा में हुई सभी रैलियों का रिकॉर्ड तोड़ देगी। भारत जोड़ो यात्रा से हरियाणा में कांग्रेस के पक्ष में लहर शुरू हो गई है जिसके चलते आगामी विधानसभा चुनाव में हरियाणा प्रदेश की जनता झुठ, फुट व जुमलों की राजनीति करने वाली खट्टर सरकार को सत्ता से बेदखल कर कांग्रेस पार्टी को प्रचंड बहुमत देने का काम करेगी ताकि फिर से भूपेंद्र सिंह हुड्डा तीसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बनकर हरियाणा को शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार, खेल सहित हर क्षेत्र में नंबर वन प्रदेश बना सके। राजेश जून कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ लाखों की संख्या में चल रही जनता को देखकर केंद्र व हरियाणा की बीजेपी सरकार पूरी तरह से घबरा गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker